त्वेसा को पेशेवर गोल्फ टूर में बढ़त

punjabkesari.in Tuesday, Feb 05, 2019 - 08:38 PM (IST)

अहमदाबाद : त्वेसा मलिका ने पहले दौर में पार 72 के स्कोर के साथ महिला पेशेवर गोल्फ टूर के तीसरे चरण में बढ़त बना ली है। त्वेसा ने तीन बर्डी की लेकिन वह तीन बोगी भी कर गई। त्वेसा ने गौरिका बिश्नोई पर तीन शाट की बढ़त बना रखी है जिन्होंने 75 का स्कोर बनाया। पुणे में दूसरे चरण की उप विजेता अमनदीप द्राल 77 के स्कोर से सिद्धी कपूर के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर चल रही हैं। दूसरे चरण की विजेता गुरसिमर बडवाल, पहले चरण की विजेता नेहा त्रिपाठी, स्मृति मेहरा, अफशां फातिमा और ज्योत्सना सिंह छह ओवर के स्कोर के साथ संयुक्त 5वें स्थान पर हैं।

Jasmeet