टीम इंडिया के लिए बुरी खबर : जसप्रीत बुमराह चोटिल, एशिया कप में खेलना संदिग्ध

punjabkesari.in Monday, Aug 08, 2022 - 08:01 PM (IST)

खेल डैस्क : भारत के सीनियर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के पीठ में चोट लग गई है जिससे उनके एशिया कप टी-20 टीम से बाहर होने की आशंका बन गई है। अभी बुमराह को लगी चोट की जांच जारी है। लेकिन अगर इससे पूरी तरह उभरने में 4 सप्ताह भी लग गए तो वह एशिया कप  मिस कर जाएंगे। उनकी जगह अब भुवनेश्वर कुमार के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। अन्य गेंदबाजों में अब दीपक चाहर और अर्शदीप सिंह पर नजरें टिक गई हैं। 

 

 

अगर बुमराह के इस साल प्रदर्शन की बात की जाए तो वह टी-20 में सिर्फ तीन ही मुकाबले खेले हैं। इनमें उन्हें तीन ही विकेट मिले हैं। ज्यादातर दौरों के दौरान उन्हें टी-20 टीम से रैस्ट दी गई। अब एशिया कप की टीम अनाऊंस होने से पहले ही बुमराह के चोटिल होने की खबर सामने आ गई है। बुमराह का चोटिल होना बीसीसीआई के लिए बड़ा झटका है लेकिन राहत की बात यह भी है कि टीम इंडिया के पास ऐेसे कई गेंदबाज है जोकि इस तेज गेंदबाज की जगह ले सकते हैं। 

ऐसा है एशिया कप का शेड्यूल 

ग्रुप ए
भारत बनाम पाकिस्तान : 28 अगस्त, दुबई
भारत बनाम क्वालीफायर : 31 अगस्त, दुबई
पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर : 2 सितंबर, शारजाह

ग्रुप ए
श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान : 27 अगस्त, दुबई
बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान : 30 अगस्त, शारजाह
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश : 1 सितंबर, दुबई

सुपर 4
बी1 बनाम बी2 : 3 सितंबर, शारजाह
ए1 बनाम ए2 : 4 सितंबर, दुबई
ए1 बनाम बी1 : 6 सितंबर, दुबई
ए2 बनाम बी2 : 7 सितंबर, दुबई
ए1 बनाम बी2 : 8 सितंबर, दुबई
बी1 बनाम ए2 : 9 सितंबर, दुबई
फाइनल : 11 सितंबर, दुबई

 


एशिया कप में भारत का प्रदर्शन 
भारत 1984 से लेकर 2018 तक 12 बार एशिया कप में हिस्सा ले चुका है। उन्होंने सर्वाधिक सात बार यह खिताब जीता है। भारत गत विजेता भी है। उसने अब तक एशिया कप में 49 मुकाबले खेलकर 31 जीते हैं। 16 में उन्हें हार, एक टाई तो एक नो रिजल्ट रहा है। 

Content Writer

Jasmeet