टीम इंडिया ने बनाया डैथ ओवर का अपना सबसे बड़ा स्कोर, इंगलैंड को छोड़ा पीछे

punjabkesari.in Sunday, Feb 20, 2022 - 09:41 PM (IST)

खेल डैस्क : र्ईडन गार्डन के मैदान पर विंडिज टीम के खिलाफ खेले गए तीसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया ने डैथ ओवर का अपना रिकॉर्ड सुधार लिया। सूर्यकुमार यादव और वेंकटेश अय्यर ने भारत के लिए आखिरी ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी जिसके चलते टीम इंडिया 184 रन तक पहुंचने में कामयाब रही थी। डैथ ओवरों (16 से 20) में टीम इंडिया ने 86 रन जड़े जोकि उनके टी-20 मैच का सबसे बढिय़ा प्रदर्शन है। 
डैथ ओवर (16-20 ओवर) में सबसे ज्यादा स्कोर (भारत)
86 बनाम विंडीज कोलकाता, 2022
80 बनाम इंगलैंड डरबन 2007
77 बनाम ऑस्ट्रेलिया बेंगलुरु, 2019
75 बनाम स. अफ्रीका इस्लेट, 2010
74 बनाम पाकिस्तान अहमदाबाद, 2012

टीम इंडिया ने 16 ओवर खत्म होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाए थे। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और वेंकटेश अय्यर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी। दोनों बल्लेबाजों ने 17वें ओवर में 17, 18वें ओवर में 10, 19वें ओवर में 21 तो 20वें ओवर में 21 रन बनाए। यानी आखिरी चार ओवरों में 86 रन। इस दौरान सूर्य कुमार के बल्ले से धनधनाते छक्के निकले। उन्होंने आखिरी गेंद पर आऊट होने से पहले 31 गेंदों में एक चौके और सात छक्कों की मदद से 65 रन बनाए। 

Content Writer

Jasmeet