आईसीसी वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर भारत, न्यूजीलैंड से एक मैच हारने पर पड़ गया घाटा

punjabkesari.in Monday, Feb 04, 2019 - 01:47 PM (IST)

दुबई : भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी एकदिवसीय रैंकिंग (ICC ODI Ranking) में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है जबकि कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) क्रमश: बल्लेबाजों और गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पर बरकरार हैं। आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला जीतने के बाद भारतीय टीम के 122 अंक हो गए हैं और वह टीम इंग्लैंड (126) के बाद दूसरे स्थान पर चल रही है। अगर भारतीय टीम हैमिल्टन वनडे में न हारती और सीरीज 5-0 से क्लीन स्विप करती तो रैंकिंग में उसका स्थान कुछ और होना था। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन अर्धशतक जडऩे वाली एमएस धोनी (MS Dhoni) बल्लेबाजों की रैंकिंग में 17वें स्थान पर आ गए हैं।

आईसीसी वनडे रैंकिंग में टीमों की स्थिति व रेटिंग

1 इंग्लैंड 126
2 भारत 122
3 दक्षिण अफ्रीका 111
4 न्यूजीलैंड 111
5 पाकिस्तान 102
6 ऑस्ट्रेलिया 100
7 बांग्लादेश 93
8 श्रीलंका 78
9 वेस्ट इंडीज 722
10 अफगानिस्तान 67
11 जिम्बाब्वे 52
12 आयरलैंड 39
13 स्कॉटलैंड 33
14 यूएई 15
15 नेपाल 15

आईसीसी वनडे रैंकिंग में बल्लेबाजों की स्थिति व रेटिंग

1 विराट कोहली (इंडिया) 887
2 रोहित शर्मा (इंडिया) 854
3 रॉस टेलर (न्यूजीलैंड) 821
4 जो रूट (इंगलैंड) 807
5 बाबर आज़म (पाकिस्तान) 801
6 फाफ डु प्लेसिस (दक्षिण अफ्रीका) 791
7 शाई होप (इंडीज) 780
8 क्विंटन डी कॉक (दक्षिण अफ्रीका) 758
9 फखर जमान (पाकिस्तान)755
10 शिखर धवन (इंडिया) 744
11 केन विलियमसन (न्यूजीलैंड) 739
12 जॉनी बेयरस्टो (इंग्लैंड) 726
13 हाशिम अमला (दक्षिण अफ्रीका) 722
14 तमीम इकबाल (पाकिस्तान) 712
15 मुशफिकुर रहीम (बांगलादेश) 712

आईसीसी वनडे रैंकिंग में बॉलर्स की स्थिति व रेटिंग

1 जसप्रीत बुमराह (इंडिया) 808
2 राशिद खान (अफगानिस्तान) 788
3 ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड) 732
4 कुलदीप यादव (इंडिया) 719
5 युजवेंद्र चहल (इंडिया) 709
6 मुस्तफिजुर रहमान (बांगलादेश) 695
7 कगिसो रबाडा (दक्षिण अफ्रीका) 688
8 आदिल राशिद (इंगलैंड) 683
9 मुजीब जादरान (अफगानिस्तान)  679
10 जोश हेजलवुड (ऑस्ट्रेलिया) 665
11 इमरान ताहिर (दक्षिण अफ्रीका) 654
12 क्रिस वोक्स (इंगलैंड ) 642
13 अकिला दानंजय (श्रीलंका) 641
14 हसन अली (पाकिस्तान) 634
15 मोहम्मद नबी (अफगानिस्तान) 633

Jasmeet