टीम इंडिया का 39 गेंदों पर शतक, पहले नंबर पर हैं भारत से 4,964 मील दूर बसा यह देश
punjabkesari.in Sunday, Feb 02, 2025 - 09:47 PM (IST)
खेल डैस्क : वानखेडे़ स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया के बल्लेबाज तूफान बनकर उतरी। अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे सबने तेजतर्रार पारियां खेलीं जिससे भारतीय टीम ने 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 247 रन का स्कोर बना दिया। टीम इंडिया की इस पारी में यूनीक रिकॉर्ड भी बना। भारत ऐसी चौथी कंट्री हो गई है जिसने पावरप्ले में सर्वाधिक टीम रन बनाए। इस लिस्ट में पहले नंबर पर वो देश है जोकि भारत 4,964 मील दूर बसा हुआ है। यानी ऑस्ट्रेलिया। ऑस्ट्रेलिया ने साल 2024 में ही स्कॉटलैंड के खिलाफ पावरप्ले में ही 113 रन बना दिए थे। उक्त मैच में ट्रेविस हेड ने 25 गेंदों पर 80 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया ने 156 रन का लक्ष्य 9.4 ओवर में हासिल कर लिया था। देखें लिस्ट-
पावरप्ले में टीम के लिए सबसे ज्यादा रन
113 रन : ऑस्ट्रेलिया बनाम स्कॉटलैंड, एडिनबर्ग (2024)
102 रन : दक्षिण अफ्रीका बनाम विंडीज, सेंचुरियन (2023)
98 रन : विंडीज बनाम श्रीलंका, कूलिज (2021)
95 रन : भारत बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े (2025)
🎥 WATCH
— BCCI (@BCCI) February 2, 2025
Abhishek Sharma smashes India's second-fastest T20I TON in Men's Cricket 💯🔽#TeamIndia | #INDvENG | @IDFCFIRSTBank
टी20 में भारत के लिए सर्वाधिक पावरप्ले स्कोर
95/1 बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े 2025
82/2 बनाम स्कॉटलैंड, दुबई 2021
82/1 बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद 2024
78/2 बनाम दक्षिण अफ्रीका, जॉबबर्ग 2018
ऐसी रही भारतीय पारी
ओपनिंग जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 21 रन जोड़े। संजू सैमसन ने 16 रन बनाए। इसके बाद अभिषेक शर्मा ने महज 17 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया। क्रीज पर आए तिलक वर्मा ने 15 गेंदों पर 24 रन बनाए। इस दौरान अभिषेक ने 37 गेंदों पर शतक पूरा किया। यह उनका दूसरा टी20 शतक है। सूर्यकुमार यादव महज 2 रन ही बना पाए। तभी शिवम दुबे ने अभिषेक का साथ दिया। शिवम ने 13 गेंदों पर 30 रन बनाए। हार्दिक पांड्या क्रीज पर आए और 9 रन बनाकर ही मार्क वुड की गेंद पर लिविंगस्टन के हाथों लपके गए। रिंकू सिंह ने भी 9 ही रन बनाए। अक्षर जब क्रीज पर आए तो अभिषेक ने फिर से बल्ला चलाया और भारत के लिए टी20 में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड बना लिया। उनसे पहले शुभमन गिल ने 126 रन बनाकर इस लिस्ट में टॉप पर थे। अभिषेक ने कुल 54 गेंदों पर 7 चौके और 13 छक्कों की मदद से 135 रन बनाए। अंत में अक्षर ने टीम इंडिया को 9 विकेट पर 247 रनों तक पहुंचा दिया। जवाब में खेलने उतरी इंग्लैंड टीम बिखर गई। उन्होंने 90 रन पर ही 8 विकेट गंवा लिए जिससे उनकी हार सुनिश्चित हो गई।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत : संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती
इंग्लैंड : फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड