Paris Olympics : नीरज चोपड़ा और पुरुष हॉकी टीम पर फोकस, देखें भारत का 13वें दिन का शेड्यूल

punjabkesari.in Thursday, Aug 08, 2024 - 11:04 AM (IST)

पेरिस : भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) और पुरुष हॉकी टीम (Hockey India) के लिए गुरुवार का दिन महत्वपूर्व होगा क्योंकि वे पेरिस ओलंपिक खेलों (Olympics) में पदक के लिए लड़ेंगे, जबकि पहलवान अमन शेरावत और अंशु पेरिस ओलंपिक में अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।

नीरज चोपड़ा उस जादू को फिर से दोहराने की कोशिश करेंगे, जिसने उन्हें टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाला पहला भारतीय एथलीट बनाया था। चोपड़ा ने क्वालीफाइंग राउंड में अपनी बार में ही 89.34 मीटर भाला फेंक कर फाइनल में जगह बनाई थी। पुरुष हॉकी टीम भी 1972 के बाद पहली बार लगातार कांस्य पदक जीतने की उम्मीद करेगी, जब वह कांस्य पदक के लिए शाम 5:30 बजे स्पेन से भिड़ेगी। देखें भारत का 13वें दिन का शेड्यूल - 

ये भी पढ़ें : Paris Olympics : भारत को तीन पदक, अमेरिका के पास 27 गोल्ड सहित सबसे ज्यादा मेडल

गोल्फ 

महिला व्यक्तिगत : अदिति अशोक और दीक्षा डागर - दोपहर 12:30 बजे से

एथलेटिक्स 

महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ रेपेचेज राउंड : ज्योति याराजी - दोपहर 2:05 बजे 
पुरुषों की भाला फेंक फाइनल: नीरज चोपड़ा - देर रात 11:55 बजे 

कुश्ती 

पुरुषों की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल 1/8 फाइनल : अमन सेहरावत - दोपहर 2:30 बजे 
महिलाओं की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल 1/8 फाइनल : अंशु मलिक - दोपहर 2:30 बजे।

हॉकी 

पुरुषों का कांस्य पदक मैच : भारत बनाम स्पेन - शाम 5:30 बजे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News