4 साल में 8 बार 5 टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलेगा भारत, देखें शेड्यूल

punjabkesari.in Wednesday, Aug 17, 2022 - 06:09 PM (IST)

खेल डैस्क : आईसीसी द्वारा जारी एफटीपी साइकिल 2023-27 में भारत 4 साल में 8 बार 5 टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलेगा। इनमें 2 सीरीज ऑस्ट्रेलिया के ही खिलाफ होंगी। आईसीसी ने नए साइकिल में 173 टेस्ट, 281 वनडे और 323 टी20आई को शामिल किया है। इसमें भारत के हिस्से 18 अगस्त 2022 से फरवरी 2027 तक 44 टेस्ट, 63 वनडे और 76 टी-20 मैच हैं। भारत के लिए यह एफटीपी साइकिल नवंबर 2023 से शुरू होगा जिसके तहत वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलेगा। 

भारत की टी-20 सीरीज
5 टी-20 बनाम ऑस्ट्रेलिया (2023 नवंबर)
5 टी-20 बनाम इंग्लैंड (2025 जनवरी)
5 टी-20 बनाम ऑस्ट्रेलिया (2025 अक्टूबर)
5 टी-20 बनाम दक्षिण अफ्रीका (2025 नवंबर)
5 टी-20 बनाम न्यूजीलैंड (2026 जनवरी)
5 टी-20 बनाम इंग्लैंड (2026 जुलाई)
5 टी-20 बनाम वाई (2026 सितंबर)
5 टी-20 बनाम न्यूजीलैंड (2026 अक्टूबर)

 

Team india, Team india schedule, Rishabh pant, cricket news in hindi, BCCI, ICC FTP Cycle,  टीम इंडिया, टीम इंडिया शेड्यूल, ऋषभ पंत, क्रिकेट समाचार हिंदी में, बीसीसीआई, आईसीसी एफ़टीपी साइकिल


भारत की 5 टेस्ट मैचों की सीरीज
5 टेस्ट बनाम इंग्लैंड (भारत में) जनवरी 2024 
5 टेस्ट बनाम ऑस्ट्रेलिया (ऑस्ट्रेलिया में) नवंबर 2024 
5 टेस्ट बनाम इंग्लैंड (इंग्लैंड में) जून 2025
5 टेस्ट बनाम ऑस्ट्रेलिया (भारत में) जनवरी 2027

 

बता दें कि भारत 2023 से 2025 विश्व टेस्ट चैम्प्यिनशिप में छह टीमों से खेलेगा। घर में न्यूजीलैंड, इंगलैंड और बांगलादेश जबकि विदेश में ऑस्ट्रेलिया, विंडीज और साऊथ अफ्रीका के खिलाफ। इसी तरह 2025 से 2027 सर्किल को देखें तो भारत ऑस्ट्रेलिया, विंडीज और साऊथ अफ्रीका के खिलाफ घर में तो न्यूजीलैंड, इंगलैंड और श्रीलंका के साथ विदेश में सीरीज खेलेगा।

 

नए FTP 2023-27 चक्र में प्रत्येक टीम के लिए कुल खेल

भारत - 141
ऑस्ट्रेलिया - 132
इंग्लैंड - 142
न्यूजीलैंड - 135
दक्षिण अफ्रीका - 113
पाकिस्तान - 130
बांग्लादेश - 150
वेस्ट इंडीज - 147
श्रीलंका - 131
अफगानिस्तान - 123
आयरलैंड - 110
जिम्बाब्वे - 109


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News