टेक महिंद्रा ग्लोबल चेस लीग 2024 : आनंद ,कार्लसन और अर्जुन , प्रज्ञानन्दा पर होगी नजरे

punjabkesari.in Friday, Oct 04, 2024 - 11:54 PM (IST)

लंदन में हुई  टेक महिंद्रा ग्लोबल चेस लीग की शुरुआत

लंदन ( निकलेश जैन ) टेक महिंद्रा ग्लोबल चेस लीग का दूसरा संस्करण कल से लंदन, इंग्लैंड में शुरू हो रहा है। यह एक छह टीमों का डबल राउंड-रॉबिन इवेंट होगा, जिसमें प्रत्येक टीम के छह सदस्य खेलेंगे। हर टीम में एक आइकॉन, दो पुरुष, दो महिला और एक प्रोडिजी (21 वर्ष से कम आयु का खिलाड़ी) प्रत्येक राउंड में हिस्सा लेंगे। इस टूर्नामेंट में शामिल होने वाले प्रमुख आइकॉन खिलाड़ी हैं: विश्वनाथन आनंद, मैग्नस कार्लसन, हिकारू नाकामुरा, अलीरेजा फिरोजा, मैक्सिम वाचिएर-लाग्रेव और अनीश गिरी। इनके अलावा कई सुपरस्टार्स और छह प्रोडिजी भी इस संस्करण का हिस्सा होंगे। 

गत चैंपियन त्रिवेणी कॉन्टिनेंटल किंग्स का मुकाबला पांच अन्य टीमों - अल्पाइन एसजी पाइपर्स, पीबीजी अलास्कन नाइट्स, अमेरिकन गैम्बिट्स, अपग्रेड मुंबई मास्टर्स और गंगा ग्रैंडमास्टर्स से होगा। विश्वनाथन आनंद के अलावा भारतीय खिलाड़ियों में अर्जुन एरिगैसी, आर प्रज्ञानन्दा , विदित गुजराती, निहाल सरीन, रौनक साधवानी, कोनेरू हम्पी, हरिका द्रोणावली और आर वैशाली भी इस टूर्नामेंट में शामिल होंगे। पहला मैच गुरुवार, 3 अक्टूबर 2024 को खेला जाएगा। 

लीग में छह टीमें भाग ले रही हैं: 

1. अल्पाइन एसजी पाइपर्स

2. त्रिवेणी कॉन्टिनेंटल किंग्स 

3. पीबीजी अलास्कन नाइट्स

4. अमेरिकन गैम्बिट्स 

5. अपग्रेड मुंबई मास्टर्स 

6. गंगा ग्रैंडमास्टर्

टूर्नामेंट प्रारूप 

यह एक डबल राउंड-रॉबिन टूर्नामेंट होगा जिसमें प्रत्येक टीम एक बार सभी टीमों से भिड़ेगी। प्रत्येक बोर्ड के खिलाड़ी एक ही रंग से खेलेंगे, और समय नियंत्रण 20 मिनट का होगा। सभी खेल एक साथ शुरू नहीं होंगे, बल्कि हर दो मिनट के अंतराल पर खेले जाएंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Niklesh Jain

Related News