विश्व कप में कमेंटेटर के रूप में नई पारी का आगाज करेंगे तेंदुलकर

punjabkesari.in Thursday, May 30, 2019 - 01:41 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर गुरुवार से इंग्लैंड एंड वेल्स में शुरू हो रहे विश्व कप में पहली बार कॉमेंट्री करते हुए नजर आएंगे। तेंदुलकर लंदन के ओवल मैदान पर दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच होने वाले टूनार्मेंट के पहले मैच में कॉमेंट्री करते हुए दिखेंगे। वह अपने खुद के सेगमेंट 'सचिन ओपन्स अगेन' में दिखेंगे।

इस सेगमेंट में उनके साथ अन्य विशेषज्ञ भी शामिल होंगे। तेंदुलकर ने विश्व कप में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। उन्होंने टूनार्मेंट के छह संस्करणों में कुल 2,278 रन बनाए हैं। उनके नाम टूर्नामेंट के एक संस्करण में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी है। उन्होंने 2003 में 11 मुकाबलो में कुल 673 रन बनाए थे। भारत का पहला विश्व कप मैच 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होगा।
 

 

neel