टेनिस स्टार Ashley Harklerod ने टॉपलेस होकर दिए पोज, फैंस गए चौंक

punjabkesari.in Friday, Jul 22, 2022 - 10:32 PM (IST)

खेल डैस्क : पूर्व टेनिस ऐस एशले हार्कलेरोड ने सोशल मीडिया पर एक टॉपलेस फोटो अपलोड कर प्रशंसकों को चौंका दिया है। प्लेब्वॉय और ओनली फैंस मॉडल ने डिजाइनर जैकेट पहने हुए पोज दिया है जिसमें उन्होंने नीचे कुछ नहीं पहना था। 37 वर्षीय हार्कलेरोड ने अपने करीब एक मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के लिए तस्वीरें पोस्ट कीं। उन्होंने मुस्कान के साथ अपना शानदार फिगर भी दिखाया।

 

 

 

 

अमेरिकी पूर्व टेनिस जगत में नंबर 39 तक रही एशले ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा- विंटेज एलवी और डायर पैंट आज मेरा नाम पुकार रहे थे। पूर्व-टेनिस ऐस ने इस साल की शुरुआत में सदस्यता साइट ओनली फैंस के लिए साइन अप किया, जहां वह ग्राहकों को मांग अनुसार वयस्क सामग्री उपलब्ध कराती है।

 

 

हरकलरोड ने 2008 में प्लेबॉय पत्रिका के लिए टॉपलेस पोज दिए थे। ऐसा करने वाली वह पहली सक्रिय टेनिस प्लेयर थीं। उनके इस फैसले के कारण विवाद खड़ा हो गया था। हरकलरोड ने आठ करियर खिताब जीतने के बाद 2012 में संन्यास ले लिया। हार्कलेरोड दावा करती रही हैं कि वह प्लेबॉय के कवर पर और अब ओनलीफैन पर आने वाली पहली पेशेवर टेनिस खिलाड़ी हैं।

 

हरकलरोड ने अपने ओनली फैंस अकाऊंट पर यह भी लिखा है- यहां स्वतंत्र अभिव्यक्ति का आनंद लेने के लिए आएं। मैं वापस आ गई हूं और पहले से कहीं बेहतर हूं। वहीं, प्लेबॉय के कवर पर आने पर उन्होंने कहा था - मैंने इसके बारे में सोचा था। यह कुछ ऐसा था जो मैं करना चाहती थी। मुझे अपने शरीर पर गर्व है। मैं एक महिला एथलीट के शरीर का प्रतिनिधित्व कर रही हूं।

Content Writer

Jasmeet