तेपे सिगेमन इंटरनेशनल शतरंज – भारत के अर्जुन नें स्पेन के शिरोव को दी मात

punjabkesari.in Wednesday, May 04, 2022 - 04:59 PM (IST)

मालमो ,स्वीडन ( निकलेश जैन ) तेपे सिगमन इंटरनेशनल शतरंज मे पहली बार खेल रहे भारत के युवा ग्रांड मास्टर 18 वर्षीय अर्जुन एरिगासी नें पहले ही दिन धमाके के साथ प्रतियोगिता की शुरुआत की है , अर्जुन नें पहले राउंड मे स्पेन के दिग्गज खिलाड़ी अलेक्सी शिरोव को पराजित करते हुए शुरुआती बढ़त हासिल कर ली है । अर्जुन नें सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए सेमी स्लाव ओपनिंग मे 41 चालों मे शिरोव को हार मानने पर विवश कर दिया । इस जीत से अर्जुन नें अपनी लाइव रेटिंग को 2680 अंको पर पहुंचा दिया है और वह विश्व रैंकिंग  में 58वें स्थान पर जा पहुंचे है । आठ खिलाड़ियों के बीच इस प्रतियोगिता में कुल राउंड रॉबिन आधार पर 7 राउंड खेले जाने है और अर्जुन को इसमें पाँचवीं वरीयता मिली है । पहले दिन अन्य परिणामों में यूएई के सलेम सालेह नें चेक गणराज्य के डेविड नवारा को पराजित किया जबकि इंग्लैंड के माइकल एडम्स नें यूएसए के नीमन हंस मोके से तो मेजबान स्वीडन के निल्स ग्रंडेलीयूस नें नीदरलैंड के वान फॉरेस्ट जोर्डन से बाजी ड्रॉ खेली । दूसरे राउंड में अर्जुन अब सफ़ेद मोहरो से सलेम सालेह से मुक़ाबला खेलेंगे ।

Pairings/Results

Round 1 on 2022/05/03 at 3 pm CET
Bo. No. Rtg     Name Result   Name   Rtg No.
1 1 2675   GM Erigaisi Arjun 1 - 0 GM Shirov Alexei   2695 8
2 2 2690   GM Salem A.R. Saleh 1 - 0 GM Navara David   2682 7
3 3 2656   GM Niemann Hans Moke ½ - ½ GM Adams Michael   2698 6
4 4 2635   GM Grandelius Nils ½ - ½ GM Van Foreest Jorden   2715 5
Round 2 on 2022/05/04 at 3 pm CET
Bo. No. Rtg     Name Result   Name   Rtg No.
1 8 2695   GM Shirov Alexei   GM Van Foreest Jorden   2715 5
2 6 2698   GM Adams Michael   GM Grandelius Nils   2635 4
3 7 2682   GM Navara David   GM Niemann Hans Moke   2656 3
4 1 2675   GM Erigaisi Arjun   GM Salem A.R. Saleh   2690 2

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niklesh Jain

Recommended News

Related News