थाईलैंड और मलेशिया के भारोत्तोलक टोक्यो ओलम्पिक से प्रतिबंधित

punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2020 - 05:17 PM (IST)

 

पेरिस: थाईलैंड और मलेशिया के भारोत्तोलकों को डोपिंग उल्लंघनों के कारण 2020 टोक्यो ओलम्पिक में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इंडिपेंडेंट मेंबर फेडरेशंस सैंक्शंस पैनल ने शनिवार को यह घोषणा की। थाई एमेच्योर भारोत्तोलन संघ और मलेशिया भारोत्तोलन महासंघ को इसके साथ ही क्रमश: तीन साल और एक साल के लिए अंतररष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ के सदस्य के रूप में निलंबित कर दिया गया है।

पैनल ने कहा कि थाईलैंड-मलेशिया के भारोत्तोलकों पर टोक्यो ओलम्पिक में भाग लेने से लगा प्रतिबंध ओलम्पिक के कार्यक्रम में परिवर्तन के बावजूद बना रहेगा। टोक्यो ओलम्पिक को कोरोना वायरस के कारण 2021 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। थाईलैंड के नौ भारोत्तोलक 2018 विश्व चैंपियनशिप में पॉजिटिव पाए गए थे जिसके बाद थाईलैंड ने खुद को टोक्यो ओलम्पिक सहित अंतररष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से हटा लिया था। किसी भी थाई भारोत्तोलक ने खुद को निलंबित करने के बाद अंतररष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ के ओलम्पिक क्वालिफिकेशन में हिस्सा नहीं लिया है।

neel