द हंडर्ड में Harry Brook का जलवा, 42 गेंदों पर ठोके 105 रन, लगाए 7 गगनचुंबी छक्के

punjabkesari.in Wednesday, Aug 23, 2023 - 12:48 AM (IST)

खेल डैस्क :  इंगलैंड के नए फॉर्मेट द हंडर्ड (The Hundred) के तहत लीड्स के मैदान पर खेले गए मुकाबले में नार्दर्न सुपरचार्जर्स (Northern Superchargers) की ओर से खेल रहे हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने महज 42 गेंदों पर 105 रन बनाकर क्रिकेट इंगलैंड को करारा जवाब दिया है। हैरी ब्रूक का नाम इंगलैंड क्रिकेट टीम की विश्व कप संभावित प्लेयरों की सूची में नहीं है। इससे कई दिग्गज हैरान भी थे। कहा गया कि हैरी ब्रूक की जगह बेन स्टोक्स को वरीयता दी गई है। बहरहाल, ब्रूक ने वैल्श फायर के खिलाफ खेले गए मैच में यह धमाकेदार पारी खेली है।

 

 

ब्रूक की यह पारी इसलिए भी खास है क्योंकि उनकी टीम की शुरूआत बेहद खराब रही थी। नार्दर्न ने महज 10 रन पर ही तीन विकेट गंवा दिए थे। ओपनर एडम लिथ 2, मैथ्यू शॉर्ट 0 तो टॉम बैंटन 0 पर ही आऊट हो गए थे। इसके बाद आए एडम हॉस भी 15 ही रन बना पाए। लेकिन ब्रूक ने एक छोर संभाले रखा और ताबड़तोड़ शॉट लगाए। ब्रूक ने लगभग सभी गेंदबाजों की खबर ली और 42 गेंदों पर 11 चौके और सात छक्कों की मदद से 105 रन बना दिए। 

 

द हंडर्ड का दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर
108* विल जैक (2022)
105* हैरी ब्रूक (2023)
101* विल स्मीड (2022)
98* दाविद मलान (2022)
93 डी लॉरेंस (2023)

Content Writer

Jasmeet