Video: रेजर या ट्रिमर से नहीं बल्कि उस्तरे से सपना ने धोनी को दिया नया लुक

punjabkesari.in Sunday, Jul 29, 2018 - 01:28 PM (IST)

नई दिल्लीः भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की हेयर स्टाइलिस्ट सपना भवनानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सपना ने कोई रेजर या ट्रिमर से नहीं बल्कि उस्तरे से शेव की। वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि बिग सीजन-6 में लोगों का मनोरंजन करने वाली सपना बेहतरीन हेयर स्टाइलिस्ट हैं।

सपना ने अपने इंस्टाग्राम पर जारी किए वीडियो के साथ लिखा, ''वह कई दिनों से फजील नाम के एक नाई से उस्तरा चलाना सीख रही थीं और उन्हें यह इस्तेमाल करने का मौका आज धोनी पर मिला।'' सपना ने इसे गुरु पूर्णिमा से जोड़ते हुए कहा कि उनके लिए यह गुरु पूर्णिमा शानदार रही। साथ ही सपना ने शिकायती लहजे में कहा कि भले माही उनके साथ एक भी पोस्ट न शेयर करे लेकिन वह हमेशा उनके साथ तस्वीरें खिंचवाते हैं और अपने ऊपर एक्सपेरिमेंट करने का भी मौका देते हैं। धोनी की तारीफ करते हुए आगे सपना लिखती हैं कि धोनी ने आज पहली बार उन्हें अपने ऊपर उस्तरा चलाने दिया। 

. Have been learning how to use an Ustra from a super talented local barber named Fazil. Today I got to use my learning on my mentor @mahi7781 It’s an amazing #gurupurnima indeed. #jebaat . . Mahi yaar tum bhale humare saath ek photo post na karo par tum hamesha hamare saath pagal photos lete ho and hame apne upar experiment karne dehte ho. Aaj tumne hame first time ustra chalane diye apne gale par.... itna confidence!!! Yaar Hum toh bus... khushi se gir pade. Rula diya yaar!! #fangirl #captainsaab #12years . . . . . #dhoni #madowothair #sapnabhavnani #whatalife #barber #india #mumbai #shootlife #love

A post shared by बम्बई की रानी (@sapnamotibhavnani) on

वीडियो में धोनी हमेशा की तरह कूल से दिखाई दे रहे हैं वहीं सपना बेहद ही खुश है। इस विडियो को अब तक 70 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। सपना ने इस विडियो को अपने फेसबुक पेज पर भी शेयर किया है। आपको बता दें कि धोनी के फेमस लंबे बालों पर भी कैंची सपना ने ही चलाई थी। धोनी अब इंग्लैंड दौरे से वापिस आ चुके हैं, क्योंकि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।
 

Mohit