बेहद ग्लैमरस है दोहरा शतक जड़ने वाले पथुम निसांका की वाइफ, देखें फोटोज

punjabkesari.in Friday, Feb 09, 2024 - 11:46 PM (IST)

खेल डैस्क : श्रीलंकाई क्रिकेटर पथुम निसांका सिल्वा अफगानिस्तान के खिलाफ दोहरा शतक लगाते ही वनडे में यह उपलब्धि हासिल करने वाले 10वें क्रिकेटर बन गए हैं। निसांका वनडे की एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने श्रीलंकाई क्रिकेटर सनथ जयसूर्या का बनाया गया 189 रन का रिकॉर्ड तोड़ा। निसांका ने मार्च 2021 में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने दिसंबर 2022 में ईशा कुमारसिघे से शादी की जोकि ग्लैमरस लाइफ के लिए जानी जाती है।

 

 

 

 

 

यह जोड़ा खुशी-खुशी अपना जीवन एक साथ जी रहा है और निसांका अक्सर अपनी पत्नी ईशा के साथ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा करते रहते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

गाले के रहने वाले पथुम निसांका का परिवार वित्तीय चुनौतियों से जूझता रहा है। उनके पिता सुनील सिल्वा एक ग्राउंड बॉय के रूप में काम करते थे और उनकी मां कालूतारा मंदिर के पास फूल बेचती थीं। अपने मामूली साधनों के बावजूद, पथुम ने कलुतारा विद्यालय में अपने समय के दौरान अपनी क्रिकेट यात्रा शुरू की। वह स्कूल क्रिकेट चैंपियनशिप के दौरान कोलंबो के कोल्ट्स मैदान में प्रेसिडेंट कॉलेज, राजगिरिया के खिलाफ 190 गेंदों पर नाबाद दोहरा शतक (205) बनाकर भी चर्चा में आए थे।

Content Writer

Jasmeet