इन 5 पाकिस्तानी क्रिकेटरों की बीवियां हैं बेहद खूबसूरत, नहीं हटा पाएंगे नजर

punjabkesari.in Wednesday, Feb 22, 2023 - 07:55 PM (IST)

स्पोर्ट्स डैस्क : पाकिस्तान क्रिकेट टीम में कई ऐसे क्रिकेटर्स रहे हैं जिन्होंने ना सिर्फ मैदान पर अच्छे प्रदर्शन के चलते चारों तरफ से सुर्खियां बटोरी हैं, बल्कि अपनी खूबसूरत बीवियों के चलते भी चर्चा में बने रहते हैं। पाकिस्तान का जब भी कोई मैच होता है तो कैमरामैन की नजरें भी मैदान पर आईं खिलाड़ियों की बीवीयों पर पड़ती हैं, जिसकी वीडियो व तस्वीरें भी खूब वायरल होती हैं। पाकिस्तानी क्रिकेटरों की बीवियों की खूबसूरती किसी से छिपी नहीं हैं। बड़ी अभिनेत्रियां भी उनके सामने फीकी पड़ जाएंगी। आइए जानें किन पाक क्रिकेटरों की बीवियां हैं बेहद खूबसूरत, जिन्हें देख आप नजर भी नहीं हटा पाएंगे-

PunjabKesari

1. मोहम्मद आमिर
पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर की लव स्टोरी किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है। 2010 में इंग्लैंड में स्पॉट फिक्सिंग मामले में दोषी पाए जाने के बाद आमिर को छह महीने की जेल हुई थी। इस कारण उन्हें कई वर्षों तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ा। उन्होंने जेल की हवा भी खाई, लेकिन यहीं से उन्हें प्यार हो गया। हां, वह इंग्लैंड में जेल में थे। जिस वकील ने उन्हें केस से बाहर निकलने में मदद की थी, उसी पर आमिर अपना दिल लुटा बैठे थे। जेल से छूटने के बाद उन्होंने उसी वकील से 2016 में शादी की थी। उनकी पत्नी नरगिस मूल रूप से पाकिस्तान की हैं। साथ ही नरगिस किसी एक्ट्रेस से कम नहीं लगती हैं।

PunjabKesari

2. हसन अली
तेज गेंदबाज हसन अली की बीवी भी किसी को कायल करने में किसी से कम नहीं। अली ने 20 अगस्त 2019 को भारतीय फ्लाइट अटेंडेंट शामिया आरजू से निकाह किया था। पेशे से सामिया एक फ्लाइट इंजीनियर हैं। वह अक्सर वेस्टर्न ड्रेस में नजर आई हैं। शामिया हरियाणा के पलवल जिले के चांदनी गांव की रहने वाली हैं। पिता का नाम लियाकत अली है जो हरियाणा सरकार में सेवानिवृत्त खंड विकास अधिकारी हैं। हरियाणा की रहने वाली सामिया ने अपनी पढ़ाई फरीदाबाद से पूरी की उनका परिवार यहां लगभग डेढ दशक से रह रहा है।

PunjabKesari 

3) शोएब मलिक
आलराउंडर शोएब मलिक ने 2010 में भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा से शादी की थी। यह सबसे चर्चित जोड़ी है। सानिया अपने खेल के लिए विश्व प्रसिद्ध हैं। वह एक स्टाइल आइकन भी हैं। सानिया और शोएब के बीच 2010 में निकाह हुआ था। यह निकाह हैदराबाद में ही हुआ था।

PunjabKesari

4) वहाब रियाज
तेज गेंदबाज रहे वहाब रियाज की शादी 2013 में पाकिस्तान के एक प्रसिद्ध व्यवसायी जैनब चौधरी से हुई थी। जैनब दिखने में भी बहुत खूबसूरत है। वह खूबसूरती के मामले में किसी भी अभिनेत्री को मात दे सकती हैं।

PunjabKesari

5) इमाद वसीम
बाएं हाथ के स्पिनर इमाद वसीम को पाकिस्तानी मूल की एक ब्रिटिश लड़की से प्यार हो गया था। इमाद वसीम और सानिया अशफाक की शादी 2019 में हुई थी। दोनों की मुलाकात लंदन में हुई थी। बता दें कि इमाद का जन्‍म ब्रिटेन में ही हुआ था. उनके माता-पिता वेल्‍स में रहते थे। बाद में इमाद पाकिस्‍तान लौट आए और यहां क्रिकेट खेलने लग गए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Rahul Singh

Related News