इन भारतीय क्रिकेटरों की पत्नियों का है पहला करवाचाैथ, देखें तस्वीरें

punjabkesari.in Saturday, Oct 27, 2018 - 02:15 PM (IST)

नई दिल्लीः देशभर में आज महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवाचाैथ व्रत रख रही हैं। आज का ये व्रत महिलाए पति के लिए रहती है ऐसे में चाहें वो पति उनके साथ हो या दूर पर वह इस व्रत को पूरे मन से रखती हैं। बात जब पहली बार इस व्रत को रखने और त्योहार मनाने की हो तो यह काफी खास हो जाता है। विराट कोहली समेत कुछ क्रिकेटरों की पत्नियों का यह पहला त्योहार है। काैन हैं वो आइए जानें-

विराट कोहली
कप्तान विराट कोहली ने बाॅलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने पिछले साल 11 दिसंबर को शादी की थी। शादी से पहले भी दोनों काफी चर्चा में रहते थे। अनुष्का अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी।

भुवनेश्वर कुमार 
तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की पत्नी नूपुर का भी यह पहला करवा चौथ है। दोनों पिछले साल 23 नवंबर को शादी के बंधन में बंधे थे। नूपुर पेशे से इंजिनियर हैं और वह भुवनेश्वर की बचपन की दोस्त हैं।

क्रुणाल पंड्या 
हार्दिक पांड्या के बड़े भाई क्रुणाल पंड्या भी इसी साल शादी के बंधन में बंधे थे। उन्होंने अपनी दोस्त पंखुड़ी शर्मा से पिछले साल 27 दिसंबर को शादी की थी। क्रुणाल आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं आैर अब उन्हें विंडीज आैर आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में चुना गया है।
 

मयंक अग्रवाल
कर्नाटक के क्रिकेटर मयंक अग्रवाल ने अपनी गर्लफ्रेंड आशिता सूद से इसी साल के जून में शादी की थी। मयंक ने अपनी गर्लफ्रेंड को लंदन आई में प्रपोज किया था। लंदन में मयंक की शादी हुई थी जिसमें कुछ करीबी दोस्तों ने ही शिरकत की। इस कपल का भी यह पहला ही करवा चौथ है।

Rahul