तिरंगे में 3 नहीं, होते हैं 5 रंग! जानें चौथा-पांचवां रंग, गंभीर ने शेयर की है भावुक वीडियो

punjabkesari.in Thursday, Jan 24, 2019 - 07:35 PM (IST)

स्पोटर्स डेस्क (अतुल वर्मा): इसमें कोई दोराय नहीं कि तिरंगा हम सब का मान है, देश का अभिमान है। तिरंगा जब भी, जहां भी लहराता है, हम उठकर अपने राष्ट्रीय ध्वज को सलाम करते हैं। यूं तो सभी जानते हैं कि तिरंगे में तीन रंग होते हैं: केसरिया, सफेद और हरा, लेकिन इस गणतंत्र दिवस के मौके पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने एक भावुक वीडियो शेयर की है, जिसमें तिरंगे के 3 नहीं बल्कि 5 रंगों का जिक्र करते हुए एक संदेश भी दिया गया है, जो आपको भी भावुक कर देगा। तो चलिए, आप भी देखिए।

वीडियो में संदेश, ‘तिरंगे का 5वां रंग देश के लाल का’

पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने अपने ट्विटर अकाउंट से ये भावुक वीडियो शेयर की है, जिसे एक यू-ट्यूब चैनल ने बनाया है और देश के शहीद जवानों को सलाम करते हुए एक बेहतर संदेश देने का प्रयास किया है। इस भावुक वीडियो में एक शहीद जवान के बेटे को तिरंगे में 5 रंग नजर आते हैं। एक अध्यापक के बच्चों से तिरंगे के रंगों को लेकर सवाल करने पर शहीद जवान के बच्चे को छोड़कर बाकी सभी बच्चे जवाब 3 रंग ही देते हैं, लेकिन शहीद जवान का बच्चा अपना जवाब 5 रंग बताता है और बाद में तिरंगे के 5 रंगों का जिक्र भी करता है। 

इस भावुक वीडियो को शेयर करते हुए गंभीर ने लिखा, “तिरंगे का 5वां रंग देश के लाल का। अगर ये वीडियो आपको नहीं जगा सकती तो कोई नहीं जगा सकता, अगर ये वीडियो आपको भावुक नहीं कर सकती तो कोई नहीं कर सकती और अगर ये वीडियो आपको एकजुट नहीं कर सकती तो कोई नहीं कर सकती, जय हिंद”। गंभीर की ओर से शेयर की गई इस भावुक वीडियो को अब तक 70 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

गौतम गंभीर ने ये वीडियो भी की रीट्वीट

Atul Verma