IPL 2020 में ये 5 बल्लेबाज छू सकते हैं 5 हजार रन के आंकड़े को

punjabkesari.in Saturday, Mar 07, 2020 - 05:53 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल का 13वां सीजन 29 मार्च से शुरू होने जा रहा है। इसके लिए लोगों के दिलों में पहले से ही रोमांच भरना शुरू हो गया है। आईपीएल (IPL) के इतिहास में केवल 2 बल्लेबाज हैं जिन्होनें 5 हजार या उससे अधिक रन बनाए। विराट के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड (Most Runs in IPL) है विराट ने आईपीएल में 5412 रन बनाएं हैं जबकि सुरेश रैना के नाम 5368 रन हैं। इन दोनों बल्लेबाजों के बल्लेबाजों के अलावा ये 5 बल्लेबाज भी आईपील में अपने 5 हजार रन पूरे कर सकते हैं।

आईपीएल में 5000 रन बनाने वाले बल्लेबाज 

रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

PunjabKesari, Rohit Sharma Photo, Rohit Sharma Images, Rohit Sharma Pic

हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा का बल्ला आईपीएल में भी खूब बोलता है। रोहित की कप्तानी में ही मुंबई इंडियंस ने पिछले 7 में से 4 सीजन को अपने नाम किया था। रोहित ने आईपीएल के 188 मैच खेलें हैं जिसमें उन्होंने 31.60 की औसत और 130.82 की स्ट्राइक रेट से में 4898 रन बनाए हैं। रोहित का सबसे बड़ा स्कोर 109 रन रहा है। इस सीजन 102 रन बनाते ही वह 5000 रनों के आंकड़ें को छू लेंगे। 

डेविड वार्नर (David Warner)

PunjabKesari, David Warner photo, David Warner images

हैदराबाद टीम के कप्तान वार्नर के बल्ले से आईपीएल में 126 पारियों में उनके बल्ले से 43.17 की औसत और 142.39 की स्ट्राइक रेट से 4706 रन निकले हैं। उन्होंने 4 शतक बनाए हैं और सबसे बड़ा स्कोर 126 रन रहा है। 5000 रन पूरे करने के लिए उन्हें 294 रनों की जरूरत है। उनकी फॉर्म को देखते हुए वह शुरुआती मैचों में ही यह आंकड़ा छू सकते हैं। वह 2016 में हैदराबाज को आईपीएल का खिताब भी जीता चुके हैं। 

शिखर धवन (Shikhar Dhawan)

PunjabKesari, Shikhar Dhawan photo, Shikhar Dhawan images, Shikhar Dhawan pic

धवन ने अभी तक खेले मैचों की 158 पारियों में 33.42 की औसत और 124.80 की स्ट्राइक रेट से 4579 रन बनाए हैं। उनका सबसे बड़ा स्कोर 97 रन रहा है। 5000 रन पूरे करने के लिए उन्हें 421 रनों की जरूरत है। आईपीएल 2016 से उन्होंने हर सीजन 450 से ज्यादा रन बनाए हैं। ऐसे में उनसे उम्मीद की जा सकती है कि वह 5 हजार रन पूरे कर लेंगे।

क्रिस गेल (Chris Gayle)

PunjabKesari, Chris Gayle photo, Chris Gayle image, Chris Gayle pic

दुनिया की लगभग सभी टी20 लीग खेल चुके गेल इस फॉर्मेट में अलग ही अंदाज में दिखाई देते हैं। गेल ने आईपीएल में खेली 124 पारियों में 41.13 की औसत से 4484 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 151.02 का रहा है और सबसे बड़ा स्कोर 175 रन है। यह टी-20 क्रिकेट का भी सबसे बड़ा स्कोर है। वह 2020 में 516 रन बना लेते हैं तो अपने 5 हजार रन पूरे कर लेंगे।

महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni)

PunjabKesari, ms dhoni photos, ms dhoni images, ms dhoni pic

आईपीएल की 170 पारियों में धोनी के बल्ले से 42.20 की औसत और 137.85 की स्ट्राइक रेट से 4432 रन निकले हैं। उन्हें 5 हजार रन पूरे करने के लिए 568 रनों की जरूरत है। वह आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 3 बार आईपीएल के खिताब को जीता चुके हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News