इन भारतीय धुरंधरों के बीच होगी IPL में सबसे पहले 200 छक्के लगाने की जंग

punjabkesari.in Saturday, Mar 16, 2019 - 10:49 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल ने युवा खिलाड़ियों के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में एंट्री करने का नया रास्ता खोल दिया है। आईपीएल का पहला मैच 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा। वही फ्रेंचाइजी अपनी तैयारियों में जुटी है। ऐसे में अब इस बार के आईपीएल में भारत के चार स्टार क्रिकेटरों एमएस धोनी, सुरेश रैना, रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच रोमांचक जंग होने वाली है, जिसमें यह पता चलेगा कि आईपीएल में सबसे पहले 200 छक्के कौन लगाएगा। 



दरअसल, आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड विंडीज के विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल के नाम दर्ज हैं। कैरेबियाई बल्लेबाज ने आईपीएल के 112 मैचों में 292 छक्के उड़ाए हैं। वही भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 175 मैचों में 186 मारे है। वह लीग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों में तीसरे स्थान पर हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना 185 छक्कों के साथ चौथे स्थान पर डटे हुए हैं। पता हो कि रैना आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।


वहीं मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने 184 छक्के जड़े हैं और वह इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर काबिज हैं। छठे स्थान पर आरसीबी के धुरंधर विराट कोहली का बल्ला भी आईपीएल में खूब बोलता है। 163 मैच खेल चुके कोहली 178 छक्के और 434 चौके लगा चुके हैं। उनके नाम पर 4 शतक और 34 अर्धशतक भी दर्ज हैं। इन चारों ही बल्लेबाजों के पास लीग में 200 छक्के पूरे करने का शानदार मौका है। 

भारतीय क्रिकेटरो के आईपीएल में सबसे ज्यादा छ्क्के 

महेंद्र सिंह धोनी 175 मैचों में 186 छक्के जड़े है।

सुरेश रैना ने 176 मैचों में 185 छक्के जड़े है।

रोहित शर्मा ने 173 मैचों में 184 छक्के जड़े है।

विराट कोहली ने 163 मैचों में  178 छक्के जड़े है।

neel