IND vs SA : इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें, खूब निकलते हैं बल्ले से रन

punjabkesari.in Wednesday, Mar 11, 2020 - 07:34 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : दक्षिण अफ्रीका की टीम भारतीय दौरे पर 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलने पहुंच गई है। द. अफ्रीका की टीम ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से हराकर आई है जबकि भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के हाथों क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था। इस सीरीज के साथ भारतीय कप्तान विराट और भारतीय टीम दोबारा लय में वापस आना चाहेगी। इस सीरीज के दौरान इन 5 बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर सबकी नजरें रहेगी।   

विराट कोहली

भारतीय टीम के कप्तान विराट का बल्ला द. अफ्रीका की टीम के खिलाफ खूब चलता है। विराट ने द.अफ्रीका के खिलाफ 27 मैचों की 25 पारियों में 64 की औसत से 1284 रन बनाए हैं। इस दौरान विराट ने द.अफ्रीका के खिलाफ 4 शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं। विराट का द. अफ्रीका के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ 160 रन है। 

क्विंटन डिकॉक 

द. अफ्रीका के नए कप्तान बने क्विंटन डिकॉक का बल्ला भारतीय टीम के खिलाफ खूब बोलता है। डिकॉक ने अपने करियर की शुरूआत भी भारत के खिलाफ ही की थी और लगातार 3 मैचों में शतक लगाकर रिकॉर्ड बनाया था। डिकॉक ने भारत के खिलाफ 13 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 60 की औसत 784 रन बनाएं हैं। डिकॉक ने भारत के खिलाफ 5 शतक और एक अर्धशतक भी लगाया है। 

शिखर धवन

भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को द.अफ्रीका के तेज गेंदबाजों के खिलाफ रन बनाने में काफी मजा आता है। धवन ने द.अफ्रीका के खिलाफ 49.87 की औसत से 798 रन बनाए हैं। धवन ने द.अफ्रीका के खिलाफ 3 शतक और 4 अर्धशतक लगाएं हैं। 

फैफ डुप्लेसिस

द.अफ्रीका के पूर्व कप्तान फैफ डुप्लेसिस भारत के खिलाफ खूब रन बनाते हैं। फैफ का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार है उन्होंने 14 मैचों में 58 की औसत से 696 रन बनाए हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ 2 शतक और 5 अर्धशतक भी लगाएं हैं। 

हार्दिक पांड्या

 

भारत के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या चोट से उभर चुके हैं। वह द. अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए दिखाई देंगे। पांड्या ने हाल ही में घरेलू टी20 मैच में 2 शतक लगाकर अपनी वापसी का संकेत दिया। अब हार्दिक द.अफ्रीका के खिलाफ कैसे प्रदर्शन करते हैं यह देखना दिलचस्प होगा।  


     

Edited By

Raj chaurasiya