तीसरी बार कुश्ती संघ के अध्यक्ष चुने गए बृजभूषण शरण

punjabkesari.in Sunday, Feb 24, 2019 - 03:40 PM (IST)

नई दिल्ली: ब्रजभूषण शरण सिंह रविवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के लगातार तीसरी बार निॢवरोध अध्यक्ष चुने गए। राष्ट्रीय महासंघ के बयान के अनुसार ब्रजभूषण और सभी अन्य अधिकारियों को निॢवरोध चुना गया और ये डब्ल्यूएफआई में तीन साल के कार्यकाल तक रहेंगे।

चुनाव निर्वाचन अधिकारी न्यायाधीश आर बी मिश्रा की देखरेख में कराया गया जो हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त जज हैं। आई डी नानावती को सीनियर उपाध्यक्ष चुना गया जबकि वी एन प्रसूद महासचिव के तौर पर जारी रहेंगे। सत्यपाल सिंह देशवाल कोषाध्यक्ष होंगे। अन्य उपाध्यक्ष असित कुमार साहा, हम्जा बिन उमर, एन फोनी, एन खालो, आर के हुड्डा, भोला नाथ सिंह, करण भूषण सिंह और बी एस लंगडे हैं।

neel