धोनी को लेकर इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने कही बड़ी बात, बोला- कभी नहीं चुका सकता उनका कर्ज

punjabkesari.in Sunday, Apr 12, 2020 - 12:10 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : पूर्व भारतीय कप्तान और महान विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने कई देशी और विदेशी खिलाड़ियों का करियर सवारा है। इसमें पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शेन वाॅटसन (Shane Watson) का नाम भी शामिल है जो धोनी की आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की तरफ से खेलते हैं। वाॅटसन ने कहा कि वह धोनी और चेन्नई के कोच स्टीफन फ्लेमिंग का कर्ज कभी नहीं चुका सकते। 

चेन्नई सुपर किंग्स टीम की सफलता का राज

MS Dhoni photos, MS Dhoni images, MS Dhoni pic

वॉटसन ने सीएसके के इंस्टाग्राम पेज पर लाइव होकर कहा कि खिलाड़ियों की क्षमता पर विश्वास करना ही चेन्नई सुपर किंग्स टीम की सफलता का राज है। वॉटसन ने बातचीत के दौरान धोनी और चेन्नई के कोच स्टीफन फ्लेमिंग को शुक्रिया कहते हुए कहा कि अगर आप 10 मैचों में रन नहीं बनाते हैं और उसके बावजूद कप्तान और कोच आपके ऊपर भरोसा जताते हैं तो वो बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि अगर कोई दूसरी टीम होती तो टीम से बाहर कर दिया होता लेकिन चेन्नई ने मुझे टीम में बरकरार रखा। 

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी 

MS Dhoni photos, MS Dhoni images, MS Dhoni pic

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने कहा कि आईपीएल सीजन 2019 में वह अच्छी बल्लेबाजी के बावजूद बड़ा स्कोर नहीं बना पा रहे थे। कई मैचों में असफल होने के बाद लगा कि टीम से बाहर कर दिया जाएगा लेकिन धोनी ने उन्हें टीम में बरकरार रखा। उन्होंने कहा कि धोनी के विश्वास ने सब कुछ बदलकर रख दिया। उनकी लीडरशिप में बहुत ताकत है। उन्हें पता है कि किस खिलाड़ी के साथ कब रहना है, कब उसे कप्तान की सबसे ज्यादा जरूरत है। वॉटसन ने कहा कि ये उनके लिए हैरानी भरा है और वह धोनी और फ्लेमिंग के हमेशा ऋणी रहेंगे। 

शेन वाॅटसन चेन्नई सुपर किंग्स

PunjabKesari, Shane Watson photo, Shane Watson images

गौर हो कि वॉटसन ने 2018 में चेन्नई सुपरकिंग्स को आईपीएल चैंपियन बनाया था। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फाइनल मैच में 57 गेंदों में 11 चौके और 8 छक्कों की मदद से 117 रनों की तूफानी पारी खेली थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News