कोरोना के कारण बंद हुआ धोनी का यह कारोबार, अब दोबारा होगा शुरू

punjabkesari.in Sunday, Apr 24, 2022 - 06:00 PM (IST)

 स्पोर्ट्स डेस्क : कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी के फॉर्म हाउस में अब झाबुआ के कड़कनाथ मुर्गे पाले जाएंगे। दरअसल महेंद्र सिंह धोनी ने एक साल पहले झाबुआ जिले के छोटे से किसान विनोद मेडा को कड़कनाथ के दो हजार चूजे का ऑर्डर दिया था। लेकिन वक्त वर्ड फ्लू फैलने के कारण विनोद मेड़ा धोनी को चूजे उपलब्ध नहीं करवा पाए थे। उसके बाद किसान विनोद मेड़ा ने फिर चूजे तैयार किए और महेंद्र सिंह धोनी के रांची फार्म हाउस पर वे ख़ुद लेकर पंहुचे है।

महेंद्र सिंह धोनी के भाई ने कहा - अब यही से होगी कड़कनाथ की फार्मिंग 

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के बड़े भाई नरेन्द्र सिंह धोनी को कड़कनाथ के चूजे और साथ में झाबुआ जिले का प्रसिद्ध तीर कमान भी भेंट करके आये हैं। महेन्द्र सिंह धोनी ने बताया कि अब वह उसकी फॉर्मिंग करेंगे। क्योंकि प्रोटीन से भरपूर औषधिय गुणों से संपन्न कड़कनाथ को वह खिलाड़ियों को उपलब्ध करवाएंगे। जिससे भारतीय खिलाड़ी कड़कनाथ का सेवन करके भरपूर प्रोटीन हासिल कर सके।

कॉल मासी प्रजाति का होता है कड़कनाथ 

दरअसल झाबुआ के इस कड़कनाथ मुर्गे का नाम कॉल मासी प्रजाति भी कहा जाता है और यह यहां की आबो हवा में पला-बड़ा हुआ है। जिसकी वजह से झाबुआ जिले को कड़कनाथ का टैग भी दिया गया है।  

Content Writer

Raj chaurasiya