श्रेयस अय्यर को कप्तान के रूप में खरीदना चाहती है ये IPL टीम

punjabkesari.in Monday, Jan 17, 2022 - 03:52 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : श्रेयस अय्यर को 2022 आईपीएल मेगा नीलामी से पहले दिल्ली कैपिटल (डीसी) फ्रेंचाइजी द्वारा जारी किया गया था। कैपिटल्स ने ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्टजे और अक्षर पटेल को रिटेन किया। अब 2022 आईपीएल मेगा नीलामी से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) फ्रैंचाइजी विराट कोहली के आईपीएल 2021 के बाद कप्तान के रूप में पद छोड़ने के बाद अय्यर को अपने नए कप्तान के रूप में शामिल करने के बारे में सोच रही है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक आरसीबी वास्तव में अय्यर को अपना अगला कप्तान बनाने के लिए इच्छुक है। उनसे अगले महीने बैंगलोर में होने वाली नीलामी में मुंबईकर के लिए आक्रामक बोली लगाने की अपेक्षा है। सूत्र के हवाले से कहा गया है कि केकेआर और पंजाब किंग्स की भी नीलामी में उन पर नजर रखने की उम्मीद है। साथ ही अय्यर को दो नई फ्रेंचाइजी अहमदाबाद और लखनऊ ने भी नहीं चुना। अय्यर के पास पहले भी आईपीएल टीम का नेतृत्व करने का अनुभव है। टूर्नामेंट के 2020 सीजन में अय्यर ने दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व किया जो टूर्नामेंट के फाइनल में मुंबई इंडियंस से हार गई थी। 

अय्यर ने इंडियन प्रीमियर लीग में बल्ले से भी अच्छी प्रदर्शन किया है। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने आईपीएल में 87 पारियां खेली हैं और 30 से ऊपर की औसत और 125 के स्ट्राइक रेट से 2375 रन बनाए हैं। अय्यर ने अपने आईपीएल करियर में 16 अर्द्धशतक भी लगाए। साल 2020 में अय्यर दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे और उन्होंने 34.60 की औसत से कुल 519 रन बनाए थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News