टूट गया धोनी का 11 साल पुराना रिकाॅर्ड, परेरा ने 13 छक्के लगाकर खेली तूफानी पारी

punjabkesari.in Saturday, Jan 05, 2019 - 03:43 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क(राहुल): श्रीलंका क्रिकेट टीम के आलराउंडर थिसारा परेरा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए दूसरे वनडे में भारतीय विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी का 11 साल पुराना रिकाॅर्ड तोड़ा। परेरा ने 7वें नंबर पर आकर 74 गेंदों में 140 रनों की पारी खेली। इसी के साथ वह वनडे क्रिकेट में इस नंबर पर सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में तीसरे स्थान पर आ गए हैं। वहीं धोनी अब चाैथे स्थान पर काबिज हैं। धोनी ने 10 जूून 2007 को एशिया इलेवन की तरफ से खेलते हुए अफ्रीका इलेवन के खिलाफ 97 गेंदों में 15 चाैकों व 5 छक्कों की मदद से नाबाद 139 रनों की पारी खेली थी। 

7वें नंबर पर सर्वाधिक पारी खेलने वाले बल्लेबाज-
ल्यूक रोंची- 23 जनवरी 2015, श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 170 रन
मार्कस स्टोइनिस- 30 जनवरी 2017 को न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 146 रन
थिसारा परेरा- 05 जनवरी 2019 को न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 146 रन
एमएस धोनी- 10 जून 2007 को दक्षिण इलेवन के खिलाफ नाबाद 139 रन
शान पोलाक- 06 जून 2007 को एशिया इलेवन के खिलाफ 130 रन

सबसे अधिक छक्के भी लगाए

इसके अलावा परेरा 7वें नंबर पर आकर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। परेरा ने 8 चाैकों के अलावा ताबड़तोड़ 13 छक्के लगाए। उनसे पहले यह रिकाॅर्ड आस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस के नाम था, जिन्होंने 30 जनवरी 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 छक्के लगाए थे। यही नहीं परेरा ने 46वें ओवर में तेज गेंदबाज टिम साउथी के ओवर में 4 छक्के भी जड़े। उन्होंने ओवर की पहली, दूसरी, चाैथी और पांचवीं गेंद पर छक्का लगाया।

परेरा की पारी नहीं दिला पाई जीत

श्रीलंका को परेरा की यह पारी जीत नहीं दिला सकी। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलिन मुनरो(87), रोस टेलर(90) और जेमस निशम(64) के अर्धशतक की बदाैलत श्रीलंका के सामने 320 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में दनुष्का गुणाथिलाका(71) ने श्रीलंका को संभालने की कोशिश की लेकिन मिडल आर्डर लड़खड़ा गया। एक समय 128 रनों तक श्रीलंका के 7 विकेट गिर चुके थे लेकिन अचानक परेरा ने 7वें नंबर पर आकर ताबड़तोड़ पारी खेलना शुरू कर दी। उन्होंने जीत की ओर कदम बढ़ाए लेकिन उन्हें किसी का साथ नहीं मिला। श्रीलंका को जीत के लिए 4 ओवर में 26 रन चाहिए, पर उनके 9 विकेट गिर चुके थे। ऐसे में परेरा जल्दबाजी दिखाते हुए 47वें ओवर की दूसरी गेंद पर कैच आउट हो गए और न्यूजीलैंड ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजय बढ़त बना ली। 

Rahul