तिलक वर्मा की कहानी : मैं बेटे के लिए ओवरटाइम करता लेकिन फिर भी पैसे कम पड़ जाते

punjabkesari.in Thursday, Apr 28, 2022 - 05:21 PM (IST)

खेल डैस्क : मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन में तिलक वर्मा शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने सीजन में अब तक दो अर्धशतक लगाए हैं और अपनी टीम का भरपूर साथ दिया है। मुंबई का मध्यक्रम जिसमें किरोन पोलार्ड जैसे मजबूत बल्लेबाज भी है, जब नहीं चलता था तो अकेले तिलक ही टीम को रन बनाकर कुछ राहत देते थे। तिलक ने इस जगह तक पहुंचने के लिए बहुत संघर्ष किया है। उन्हें भी आर्थिक तंगियों से गुजरना पड़ा। बेटे के संघर्ष को याद कर भावुक हुए तिलक के पिता नागराजू ने बताया कि हमारी आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं थी कि बेटे को उसकी पसंद का भी बैट दिलवा सकूं।

Tilak Verma, Work overtime, IPL 2022, IPL news in hindi, Mumbai indians, तिलक वर्मा, ओवरटाइम काम, आईपीएल 2022, आईपीएल समाचार हिंदी में, मुंबई इंडियंस

उन्होंने बताया कि मैं अक्सर सुबह से देर रात तक काम करता था ताकि बेटे के सपने को पूरा कर सकूं। मैंने ओवरटाइम भी किए ताकि तिलक को उसका फेवरेट क्रिकेट बैट मिल जाए। एक बार उसने मुझसे बैट के लिए 5000 रुपए मांगे थे। यह बहुत ज्यादा थे। मैं उसे कहता था फिर तुम कोई ऐसा बल्ला ले लो जो 1000 रुपए के आसपास हो। 

बता दें कि बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने आईपीएल2022 की मेगा ऑक्शन में खुद को 20 लाख में रजिस्टर करवाया था। तिलक के लिए मुंबई इंडियंस ने 1.70 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी। उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था।

Tilak Verma, Work overtime, IPL 2022, IPL news in hindi, Mumbai indians, तिलक वर्मा, ओवरटाइम काम, आईपीएल 2022, आईपीएल समाचार हिंदी में, मुंबई इंडियंस

वहीं, तिलक वर्मा के संघर्ष के बारे में उनके कोच सलाम बयाश कहते हैं- तिलक की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। वह अक्सर कहता था कि उसे एक अच्छा बल्ला चाहिए। मैंने यह देखकर उसे कहा कि अगर वह आगामी टूर्नामेंट में कुछ सेंचुरी लगाएगा तो वह उसे बल्ला स्पॉन्सर कर देंगे। तिलक ने क्लब स्तरीय मैच में दोहरा शतक लगाकर सबको प्रभावित किया। मैंने अपना वादा पूरा किया और उसे बैट लेकर दिया।

Tilak Verma, Work overtime, IPL 2022, IPL news in hindi, Mumbai indians, तिलक वर्मा, ओवरटाइम काम, आईपीएल 2022, आईपीएल समाचार हिंदी में, मुंबई इंडियंस

तिलक वर्मा ने कहा कि जब मैं 11-12 साल का था तब अंडर-19 टूर्नामेंट में खेलने के लिए मेरे पास कोई अच्छा बैट नहीं था। मेरे कोच ने मुझे इलियास भाई का बैट दिया जिससे मैंने अपनी पहली सेंचुरी पूरी की। आज मेरे पास 5-6 बैठे हैं। अब मुझे गर्व महसूस होता है। बता दें कि तिलक वर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए 8 मैचों में 45 की औसत से 272 रन बनाए हैं जिसमें 2 अर्धशतक भी शामिल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News