टिम डेविड ने किया आपत्तिजनक इशारा, लगा भारी जुर्माना और दो डिमेरिट पॉइंट भी मिले
punjabkesari.in Tuesday, May 12, 2026 - 02:55 PM (IST)
रायपुर : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के ऑलराउंडर टिम डेविड पर IPL की खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए बनी आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए उनकी मैच फीस का 30 फीसदी जुर्माना लगाया गया है और साथ ही उन्हें दो डिमेरिट पॉइंट भी दिए गए हैं।
टिम को IPL की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.6 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो 'ऐसे हावभाव का इस्तेमाल करने से संबंधित है जो अश्लील, आपत्तिजनक या अपमानजनक हों।' टिम ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और मैच रेफरी अमित शर्मा द्वारा दी गई सज़ा को मान लिया।
RCB ने इस मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार (चार विकेट/ नाबाद सात रन) और क्रुणाल पांड्या (73) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत रविवार को IPL 2026 के 54वें मुकाबले में आखिरी गेंद पर मुम्बई इंडियंस को दो विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ RCB अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई जबकि इसी के साथ मुम्बई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई।

