RCB vs DC: टिम डेविड ने IPL में पूरे किए 1000 रन, हेड-सहवाग समेत कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे

punjabkesari.in Saturday, Apr 18, 2026 - 05:34 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: IPL 2026 में Royal Challengers Bengaluru और Delhi Capitals के बीच खेले गए मुकाबले में टिम डेविड ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस विस्फोटक बल्लेबाज ने आईपीएल में 1000 रन पूरे कर लिए और खास बात यह रही कि उन्होंने यह मुकाम सिर्फ 560 गेंदों में हासिल किया।

बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में Tim David ने 17 गेंदों पर 26 रन की तेज पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 1 छक्का शामिल था। भले ही उनकी पारी ज्यादा लंबी नहीं रही, लेकिन इस दौरान उन्होंने अपने नाम एक बड़ा कीर्तिमान दर्ज कर लिया।

टिम डेविड का मेगा रिकॉर्ड

टिम डेविड अब आईपीएल इतिहास में सबसे कम गेंदों में 1000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर Andre Russell हैं, जिन्होंने 545 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

डेविड ने इस मामले में Travis Head, Phil Salt, Heinrich Klaasen और Virender Sehwag जैसे बड़े नामों को पीछे छोड़ दिया है।

1000 IPL रन तक पहुंचने के लिए सबसे कम गेंदें

545 – आंद्रे रसेल
560 – टिम डेविड*
575 – ट्रैविस हेड
575 – फिल साल्ट
594 – हेनरिक क्लासेन
604 – वीरेंद्र सहवाग

मिडिल ओवर्स में डेविड का दबदबा

2025 के बाद से टिम डेविड का T20 क्रिकेट में प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। उन्होंने मिडिल ओवर्स में 32.15 की औसत और 184.95 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने उन्हें टीम के लिए मैच फिनिशर के रूप में बेहद अहम बना दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News