100 मीटर रेस : इटली के लेमंट जैकब्स ने जीता गोल्ड, जानें टाइमिंग

punjabkesari.in Sunday, Aug 01, 2021 - 09:23 PM (IST)

टोक्यो : इटली के लेमंट मार्सेल जैकब्स ने टोक्यो ओलिम्पिक की फर्राटा दौड़ में 9.8 सेकेंड के समय से स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इटली ने पहली बार 100 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक जीता है। रेस में कोई भी जीत का प्रबल दावेदार नहीं था, लेकिन जैकब्स ने पहला स्थान हासिल कर हैरान कर दिया। उन्होंने अमेरिका के फ्रेड कर्ले और कनाडा के आंद्रे डिग्रासे को पीछे छोड़कर स्वर्ण पदक जीता।

यह रही टाइमिंग
9.80 लेमंट जैकब्स, इटली
9.84 एफ. कर्ले, संयुक्त राज्य अमरीका
9.89 डी. गार्सी, कनाडा
9.93 ए. मिसबाइन 
9.95 आर. बेकर
9.98 बी.टी. सू

संन्यास ले चुके उसेन बोल्ट ने पिछले 13 साल से इस स्पर्धा में दबदबा बनाया हुआ था। जैकब्स की जीत से कुछ ही मिनट पहले उनके देश के जिनयामार्को टाम्बेरी और कतर के ऊंची कूद के एथलीट मुताज एस्सा बारशिम एक समान कूद से बराबरी पर रहे जिससे दोनों को स्वर्ण पदक मिला। इससे पहले वेनेजुएला क युलिमार रोजास ने त्रिकूद स्पर्धा में 15.67 मीटर की कूद लगाकर 26 साल पुराने विश्व रिकॉर्ड को तोड़ दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News