टोक्यो 2020 : ऊंची कूद के 2 प्लेयरों ने आपस में बांट लिया गोल्ड मैडल

punjabkesari.in Monday, Aug 02, 2021 - 09:51 PM (IST)

टोक्यो : टोक्यो ओलम्पिक में एथलेटिक्स मुकाबलों के ऊंची कूद फाइनल में विजेता बने दोनों खिलाडिय़ों ने खेल भावना की ऐसी अछ्वुत मिसाल पेश की कि सुनने और देखने वाले दोनों ही हैरत में पड़ गए। हाई जंप के फाइनल में 30 साल के बरशीम और 29 साल के टेम्बरी ने 2.37 मीटर जंप के साथ मुकाबला खत्म किया। दोनों ने 2.39 मीटर जंप करने की कोशिश की लेकिन दोनों नाकाम रहे। इस ऊंचाई पर बरशीम और टेम्बरी दोनों ने तीन-तीन कोशिश की और तीनों में फेल रहे।
इस पर ओलिंपिक ऑफिशियल ने दोनों को जंप ऑफ के बारे में बताया और कहा कि इसमें जो जीतेगा वह गोल्ड मेडल ले जाएगा। लेकिन इसी दौरान बरशीम ने पूछा कि क्या दोनों को गोल्ड मिल सकता है। इस पर अधिकारी ने हामी भरी। ऐसा होने की देर थी कि दोनों खिलाड़ी गले मिल लिए और बिना बातचीत किए ही तय हो गया कि मेडल शेयर होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News