टोक्यो ओलिम्पिक : स्केटबोर्ड इवैंट में दिखेगी 12 साल की कोकोना हिराकी

punjabkesari.in Tuesday, May 25, 2021 - 09:30 PM (IST)

जालन्धर : 12 साल की कोकोना हिराकी आगामी टोक्यो गेम्स में सबसे कम उम्र की एथलीट्स बनने के लिए तैयार हैं। हिराकी ने ड्यू टूर इवैंट में 5वां स्थान हासिल किया था। इसके बाद अपनी परफार्मेंस बढिय़ा करते हुए वह क्वालिफाइंग के लिए जरूरी रैंकिंग हासिल करने में सफल रही। हिराकी ने ओलिम्पिक में हिस्सा लेने पर कहा कि मैं हमेशा की तरह इसका आनंद ले रही हूं। मैं नर्वस नहीं थी।

हिराकी इसीके साथ महिला तैराक युकारी ताकेमोटो का रिकॉर्ड भी तोड़ गई जिन्होंने 13 साल की उम्र में 1968 के मैक्सिको ओलिम्पिक में हिस्सा लिया था।

इससे पहले महिला तैराक हिरोको नागासाकी ने 11 साल की उम्र में 1980 के मास्को ओलिम्पिक के लिए क्वालिफाई कर लिया था लेकिन जापान ने खेलों का बहिष्कार कर दिया था जिसके कारण वह खेल नहीं पाई थीं।

टोक्यो ओलिम्पिक के लिए आश्वस्त हैं अरपिंदर


भारत के लिए ट्रिपल जंप में मैडल की उम्मीद अरपिंदर सिंह टोक्यो ओलिम्पिक में क्वालिफाई के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। अरपिंदर ने कहा कि अन्य एथलीट्स की तरह अभी मेरा भी ध्यान ओलिम्पिक में क्वालिफाई  करने पर टिका हुआ है। मैंने इंटरस्टेट सीनियर एथलैटिक्स चैम्पियनशिप में अच्छा प्रर्दान किया था। अब आगे बेंगलुरु में इवैंट होना था लेकिन यह भी लॉकडाऊन के कारण सुनिश्चित नहीं है। हमें नहीं पता कि अगले ही मिनट क्या होगा। फिर भी हम फिटनेस बनाए रखने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। इस समय के दौरान अपना सर्वश्रेष्ठ देना किसी भी एथलीट्स के लिए चुनौतीपूर्ण होगा लेकिन हम आश्वस्त हैं कि हम बेहतर परफॉर्म करेंगे।

ओलिम्पिक खिलाडिय़ों का मियामी में टीकाकरण

मियामी : पैन अमेरिकी खेल संगठन के अध्यक्ष ने टोक्यो ओलिम्पिक खेलों में खिलाडिय़ों के स्वास्थ्य को लेकर ङ्क्षचता जताई है और उन्हें कोविड—19 का टीका लगाने के लिए मियामी आने को कहा है। पैन अमरीकी खेल संगठन, मैक्सिको वाणिज्य दूतावास और मार्सोनी फाऊंडेशन के बीच समझौते के तहत लेटिन अमरीकी देशों के ओलिम्पिक में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों का सोमवार से मियामी में टीकाकरण शुरू हो गया है। नेवेन इलिक ने मियामी में अपने नए कार्यालय से कहा कि सबसे बड़ी चुनौती तीसरे विश्व के देशों में रह रहे और अभ्यास करने वाले खिलाडिय़ों को ढूंढना होगा। 

भारत रोवर्स का पुर्तगाल ट्रेङ्क्षनग प्रोग्राम हुआ रद्द

भारतीय रोवर्स अर्जुन लाल और अरविंद सिंह जिन्होंने टोक्यो ओलिम्पिक में भारत के लिए डबल स्कल्स में क्वालिफाई किया है पुर्तगाल में होने वाले ट्रेङ्क्षनग प्रोग्राम के रद्द होने से निराश हैं। पुर्तगाल में 14 दिनों का पृथकवास जरूरी है ऐसे में भारतीय रोवर्स के पुणे के लिए आर्मी रोविंग नोड में रैगुलर ट्रेङ्क्षनग करनी पड़ेगी। बता दें कि भारतीय रोवर्स ने ओलिम्पिक की तैयारी के लिए पुर्तगाल में 5 सप्ताह का कैम्प लगाना था।

अमरीका के निर्देश- जापान की यात्रा से बचें

अमेरिका के स्वास्थ्य अधिकारियों और गृह विभाग ने अमरीकी नागरिकों को जापान की यात्रा करने के प्रति आगाह किया है जो दो महीने के अंदर ओलिम्पिक खेलों की मेजबानी करने की तैयारी कर रहा है। अटलांटा स्थित रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने सोमवार को कोविड—19 से संबंधित नए दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा- यात्रियों को जापान की यात्रा करने से बचना चाहिए। जापान की वर्तमान स्थिति को देखते हुए यहां तक कि सभी टीके लेने वाले यात्रियों से भी कोविड के विभिन्न प्रकारों के संक्रमण का खतरा पैदा हो सकता है। अमेरिका के गृह विभाग ने इसके बाद अधिक कड़ी चेतावनी जारी की। इसमें कहा गया है कि कोविड—19 को देखते हुए जापान की यात्रा न करें। 

टैक्नोलॉजी का सहारा ले रही कैरोलिन मारिन


बैडमिंटन स्टार प्लेयर कैरोलिन मारिन टोक्यो ओलिम्पिक के लिए टैक्नोलॉजी का सहारा ले रही है। एक इंटरव्यू के दौरान कैरोलिन ने कहा कि हम प्रत्येक प्रतिद्वंद्वी के डाटा का विश्लेषण कर रहे हैं। हम अक्सर इसका उपयोग बड़े आयोजनों से पहले तैयारी और रणनीति बनाने के लिए करते हैं। सबसे ऊपर यह हमें अपने प्रतिद्वंद्वी की कमजोरियां ढूंढने में मदद करता है ताकि हम एक गेम प्लान बना सके। खेल जगत में इसे ‘वर्चुअल रियालिटी’ कहा जाता है जिसमें प्रतिद्वंद्वी के सारे शॉट, एक्शन का आप विश्लेषण आप कर सकते हैं। बता दें कि स्पेन की कैरोलिन ओलिम्पिक में पदक की बड़ी दावेदार मानी जा रही हैं। उन्हें भारत की पी.वी. सिंधू से कड़ी टक्कर मिल सकती है।

हम टोक्यो में इतिहास रच सकते हैं : नीलाकांता 


भारतीय हॉकी के मिडफील्डर नीलाकांता शर्मा का कहना है कि हर कोई अपने-अपने खेलों को लेकर आश्वस्त है और अगर हम अपनी पूरी क्षमता से खेलते हैं तो हम निश्चित रूप से टोक्यो ओलिम्पिक में इतिहास रच सकते हैं। यह सही समय पर चरम पर पहुंचने के बारे में है और ओलिम्पिक शुरू होने के बाद यह हमारा मुख्य फोकस होगा। हमने कुछ सालों में अपना खेल काफी हद तक निखार लिया है।     

Content Writer

Jasmeet