टोक्यो ओलिम्पिक : 17 खिलाडिय़ों को लगे दोनों टीके, इतने हुए क्वालिफाई

punjabkesari.in Thursday, May 27, 2021 - 09:37 PM (IST)

नई दिल्ली : भारतीय ओलिम्पिक संघ (आई.ओ.ए.) ने वीरवार को कहा कि टोक्यो खेलों के लिए जाने वाले सभी खिलाडिय़ों और अधिकारियों को कोविड-19 के खिलाफ टीके का पहला डोज मिल गया है और उन्हें ओलिम्पिक के लिए देश से प्रस्थान करने से पहले इसका दूसरा डोज मिल जाएगा। आई.ओ.ए. ने इससे पहले बुधवार को टोक्यो ओलिम्पिक के लिए जाने वाले सभी राष्ट्रीय (खेल) महासंघों से खिलाडिय़ों और अधिकारियों के टीकाकरण का विवरण मांगा था। ओलिम्पिक खेल 23 जुलाई से शुरू होंगे।

Tokyo Olympics, Tokyo Olympics 2020,  Tokoyo 2020, Tokoyo Olympics news in hindi, टोक्यो ओलिम्पिक, sports news,  भारतीय ओलिम्पिक संघ

80 फीसदी लोगों को ओलिम्पिक तक लग जाएगा टीका
90 से अधिक भारतीय खिलाड़ी कर चुके हैं क्वालिफाई
148 भारतीय खिलाड़ी लगवा चुके हैं पहला टीका
17 खिलाड़ी वैक्सीनेशन के दोनों टीके लगवा चुके

Tokyo Olympics, Tokyo Olympics 2020,  Tokoyo 2020, Tokoyo Olympics news in hindi, टोक्यो ओलिम्पिक, sports news,  भारतीय ओलिम्पिक संघ

आई.ओ.ए. ने कहा कि आई.ओ.ए. सुनिश्चित कर रहा है कि उसके माध्यम से तोक्यो ओलिम्पिक के लिए जाने वाले खिलाडिय़ों, तकनीकी अधिकारियों और प्रतिनिधि सदस्यों सहित सभी प्रतिभागी सभी सावधानियों का पालन करें। जापान रवाना होने से पहले टीकाकरण पूरा कर लिया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय ओलिम्पिक समिति (आई.ओ.सी.) के अध्यक्ष थॉमस बाक ने कहा कि सभी दलों को टोक्यो पहुंचने से पहले प्लेबुक (आईओसी और आयोजन समिति द्वारा जारी दिशानिर्देश) मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि टोक्यो ओलिम्पिक में शामिल सभी लोगों की सुरक्षा आई.ओ.ए. की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Tokyo Olympics, Tokyo Olympics 2020,  Tokoyo 2020, Tokoyo Olympics news in hindi, टोक्यो ओलिम्पिक, sports news,  भारतीय ओलिम्पिक संघ

आई.ओ.ए. अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने कहा कि वर्तमान समय में तोक्यो खेलों के लिए जाने वाले हर किसी (एथलीट, तकनीकी अधिकारी और प्रतिनिधि सदस्य) को टीके का पहला डोज लग गया है और दूसरा टीकाकरण प्रोटोकॉल के अनुसार होगा।

ओलिम्पिक रद्द करने की याचिका पर 4 लाख लोगों के हस्ताक्षर

Tokyo Olympics, Tokyo Olympics 2020,  Tokoyo 2020, Tokoyo Olympics news in hindi, टोक्यो ओलिम्पिक, sports news,  भारतीय ओलिम्पिक संघ

टोक्यो : कोरोना महामारी के कारण आगामी टोक्यो ओलिम्पिक एवं पैरालम्पिक खेलों को रद्द करने को लेकर लॉन्च की गई ऑनलाइन याचिका पर चार लाख से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर कर दिए हैं। जापान के एक प्रतिष्ठित वकील एवं राजनेता केनजी उत्सुनोमिया ने पांच मई को यह ऑनलाइन याचिका पेश की थी। इसमें कहा गया है कि आयोजक वर्तमान में जबरदस्ती टोक्यो ओलिम्पिक और पैरालम्पिक खेलों को आगे बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं, जबकि टोक्यो और जापान के अन्य प्रांतों के साथ-साथ दुनिया भर के सभी देश जानलेवा वायरस के प्रसार को रोकने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 

अफ्रीकी एथलीट्स को नाइजीरिया देगा मौका

Tokyo Olympics, Tokyo Olympics 2020,  Tokoyo 2020, Tokoyo Olympics news in hindi, टोक्यो ओलिम्पिक, sports news,  भारतीय ओलिम्पिक संघ

दक्षिण अफ्रीका के एथलीट्स टोक्यो ओलिम्पिक में क्वालिफिकेशन हासिल करने के लिए नाइजीरिया में होने वाले कंपीटिशन में हिस्सा लेंगे। पहले यह कंपीटिशन अल्जीरिया में होना था लेकिन अब नाइजीरिया ने अफ्रीकन एथलैटिक्स चैम्पियनशिप के लिए हां कर दी है। नाइजीरिया में होने वाली यह चैम्पियनशिप ओलिम्पिक में हिस्सा लेने वाले एथलीट्स के लिए आखिरी मौका होगा।

जापानी डॉक्टर नाओते बोले- ओलिम्पिक में कोरोना के विभन्न प्रकारों का प्रसार संभव

Tokyo Olympics, Tokyo Olympics 2020,  Tokoyo 2020, Tokoyo Olympics news in hindi, टोक्यो ओलिम्पिक, sports news,  भारतीय ओलिम्पिक संघ

जापान की एक चिकित्सा संस्था का प्रतिनिधित्व करने वाले डॉ. नाओतो उएयामा ने चेताया है कि टोक्यो ओलिम्पिक के आयोजन से कोरोना वायरस के विभिन्न प्रकारों का प्रसार हो सकता है। जापान डॉक्टर्स यूनियन के अध्यक्ष उएयामा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय ओलिम्पिक समिति और जापान की सरकार ने 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों के 15,000 ओलिम्पिक और पैरालम्पिक खिलाडिय़ों सहित हजारों अधिकारियों, जजों, मीडिया और प्रसारणकर्ताओं को देश में लाने के जोखिम को कमतर आंका है। उएयामा ने कहा- कोविड-19 के सामने आने के बाद से दुनिया भर के लोगों का एक ही जगह पर खतरनाक जमावड़ा होगा। इसकी भविष्यवाणी करना बेहद मुश्किल है कि इससे आगे क्या होगा। 

झटका : भारतीय स्विमर नटराज का ओलिम्पिक में हिस्सा लेना संदिग्ध, यूरोप दौरे से ही आस

Tokyo Olympics, Tokyo Olympics 2020,  Tokoyo 2020, Tokoyo Olympics news in hindi, टोक्यो ओलिम्पिक, sports news,  भारतीय ओलिम्पिक संघ

भारतीय स्विमर श्रीहरि नटराज का ओलिम्पिक गेम्स में क्वालिफाई करने का रास्ता कठिन हो गया है। क्वालिफिकेशन के लिए फ्रांस में में कंपीटिशन होना था लेकिन भारतीय स्विमर पृथकवास की छूट न मिलने पर इसमें हिस्सा नहीं ले पाए। स्विमिंग फैडरेशन ऑफ इंडिया के जनरल सैक्रेटरी मोनल चौकसी ने कहा कि हमने फ्रांस सरकार से भारतीय स्विमर को 10 दिन के पृथकवास को कम करने या छूट देने की मांग की थी जोकि नकार दी गई। तर्क दिया गया कि भारत में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। अब हम अगले महीने यूरोप दौरे पर नजरें बनाए हुए हैं। अगर प्लाङ्क्षनग के तहत सब कुछ हुआ तो हमारा दल यूरोप जाएगा।

हम बेहतरी पर कर रहे काम : नवनीत कौर 

Tokyo Olympics, Tokyo Olympics 2020,  Tokoyo 2020, Tokoyo Olympics news in hindi, टोक्यो ओलिम्पिक, sports news,  भारतीय ओलिम्पिक संघ

भारतीय हॉकी टीम की फारवर्ड नवनीत कौर ने कहा कि गोल करना टीम की सामूहिक जिम्मेदारी है और हम इसे बेहतर करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। मुझे यकीन है कि टीम बड़े मंच पर कदम रखेगी। हम महामारी के कारण पहले ही बहुत सारे मैच अभ्यास से चूक गए हैं। अधिक समय गंवाना निराशाजनक था लेकिन इस कठिन समय में सुरक्षा सबसे पहले आती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News