Tokyo Olympics Live : पदक की टूटी उम्मीद, कमलप्रीत डिस्कस थ्रो के फाइनल में पाया छठा स्थान

punjabkesari.in Monday, Aug 02, 2021 - 06:54 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : टोक्यो ओलंपिक का आज 11वां दिन है। दुती चंद जहां 200 मीटर दौड़ में क्वालीफाई करने में नाम रही। वहीं भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रचते हुए पहली बार ओलंपिक में सेमीफाइनल में जगह बनाई। शूटिंग में 50 मीटर राइफल स्पर्धा ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और संजीव राजपूत फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहे। डिस्कस थ्रो में कमलप्रीत कौर फाइनल में छठा स्थान हासिल कर पाई।

डिस्कस थ्रो 

कमलप्रीत कौर ने पहले प्रयास 61.62 मीटर चक्का फेंका जबकि दूसरे में वह फाउल कर बैठीं। तीसरे में कमलप्रीत में अपना सर्वश्रेष्ठ 63.70 मीटर दूर चक्का फेंका। इसके बाद फिर कमलप्रीत ने फाउल कर दिया। अपने पांचवे प्रयास में उन्होंने 61.37 मीटर दूर चक्का फेंका। वहीं आखिरी प्रयास में कमलप्रीत ने फिर से फाउल कर दिया जिससे उनके फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें टूट गई। कमलप्रीत ने छठे स्थान पर रही।

घुड़सवारी

भारत के फवाद मिर्जा ने अपने घोड़े सिगन्योर मेडिकॉट के साथ ओलंपिक की घुड़सवारी स्पर्धा के व्यक्तिगत इवेंटिंग वर्ग के जंपिंग फाइनल्स में प्रवेश कर लिया। ड्रेसेज दौर में नौवें स्थान पर रहे फवाद को जंपिंग दौर में आठ पेनल्टी अंक मिले। उनके कुल पेनल्टी अंक 47.2 रहे और वह 25वें स्थान पर थे। फाइनल में 25 घुड़सवार उतरेंगे जो शाम को होगा। मिर्जा दो दशक में घुड़सवारी में भाग लेने वाले पहले भारतीय हैं।

शूटिंग: 50 मीटर राइफल स्पर्धा

भारत के ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और संजीव राजपूत तोक्यो ओलंपिक की पुरुष 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन के फाइनल में जगह बनाने में नाकाम। भारतीय निशानेबाज लगातार दूसरे ओलंपिक में पदक जीतने में विफल। 

हॉकी 

भारतीय महिला हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई है। इसी के साथ ही भारतीय महिला टीम ने इतिहास रच दिया है क्योंकि ये पहली बार है जब भारतीय महिला हॉकी टीम ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची है। पूरी खबर पढ़ें : Link 

शूटिंग: ऐश्वर्य प्रताप, संजीव राजपूत 

50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन क्वालिफिकेशन एक्शन में ऐश्वर्या प्रताप और संजीव राजपूत। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय निशानेबाजी का यह आखिरी इवेंट है। 

नियम : यह तीन राउंड में खेला जाएगा - घुटने के बल, प्रोन और स्टैंडिंग प्रत्येक राउंड में 10 शॉट्स की 4 सीरीज। 
40×3 = 120 शॉट्स। = 1200 अंक। 

क्वालीफाई नहीं कर पाई दुती चंद

दुती चंद ने महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में अपने सीजन का सर्वश्रेष्ठ समय 23.85 सेकेंड का समय निकाला, लेकिन अंतिम स्थान पर रही और क्वालीफाई नहीं कर पाई। वह राष्ट्रीय ओलंपिक स्टेडियम में हीट 4 में 7वें स्थान पर रही। पूरी खबर पढ़ें : Link


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News