Tokyo Olympic Day 6 : अमेरिका की जेनिफर को हराकर अंतिम 8 में पहुंची दीपिका कुमारी

punjabkesari.in Wednesday, Jul 28, 2021 - 09:20 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : टोक्यो ओलंपिक खेलों का आज छठा दिन है। जहां भारतीय महिला हॉकी टीम हार गई है। वहीं भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने पदक की उम्मीदों को बरकरार रखते हुए नॉकआउट स्टेज में पहुंच गई है। 

बैडमिंटन : प्रणीत का अभियान समाप्त 

बैडमिंटन पुरुष एकल में साई प्रणीत का अभियान समाप्त हो गया जब वह दूसरे ग्रुप मैच में नीदरलैंड के मार्क कैलजॉव (डब्ल्यूआर 29) से 14-21, 14-21 से हार गए। उनके दोनों मैच निचले क्रम के खिलाड़ियों के खिलाफ थे। मार्क ने एक प्रकार का रिकॉर्ड भी बनाया जब वह ओलंपिक इतिहास में 16 के दौर में पहुंचने वाले पहले डच खिलाड़ी बने। 

बॉक्सिंग 

पूजा रानी ने अंतिम 16 के मुकाबले में अल्जीरिया की इचराक चैब को 5-0 से हरा दिया है। पूजा रानी कार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। पदक सुनिश्चित करने के उन्हें एक जीत की जरूरत है। 

तीरंदाजी : महिला एकल

दीपिका कुमारी ने संयुक्त राज्य अमेरिका की जेनिफर म्यूसिनो-फर्नांडीज को 6-4 से हराया दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अंतिम 8 में जगह बना ली है।  

तीरंदाजी : प्रवीण जाधव हारे

प्रवीण जाधव अंतिम 16 में फ्लॉप रहे और दुनिया के नंबर 1 तीरंदाज अमरीका के ब्रेडी एलिसन के हाथों 0-6 से हार गए। इसी के साथ ही उनका सफर भी समाप्त हो गया है। हालांकि इससे पहले प्रवीण जाधव ने वर्ल्ड नम्बर 2 रूस के Bazarzhapov Galsan को 6-0 से हराया था। 

तीरंदाजी

भारत के अनुभवी तीरंदाज तरुणदीप राय बढ़त का फायदा उठाने में नाकाम रहे और तोक्यो ओलंपिक खेलों में पुरुषों के व्यक्तिगत वर्ग के दूसरे दौर में अपने से कम रैंकिंग के इजराइली खिलाड़ी इताय शैनी से ‘शूट ऑफ' में 5-6 से हार गए। पूरी खबर पढ़ें : Link

सेलिंग 

पुरुषों की स्किफ 49-एर में वरुण ठक्कर और केसी गणपति रेस 4 में 19वें स्थान पर रहे। पहली दो रेसों में 18वें स्थान पर रहने के बाद इस जोड़ी ने अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए रेस 3 में 17वां स्थान हासिल किया। लेकिन रेस 4 में वे दो स्थान खिसक गए। बाकी नौकायन मुकाबले कल होंगे।

बैडमिंटन : महिला एकल 

भारतीय बैडमिंटन स्टार पी वी सिंधू ने तोक्यो ओलंपिक में अपने दूसरे ग्रुप मैच में हांगकांग की नगयान यी चियुंग को 21-9, 21-16 से हराया। पूरी खबर पढ़ें : Link

हॉकी : महिला टीम

भारतीय महिला हॉकी टीम को धीमी शुरुआत का खामियाजा ब्रिटेन के खिलाफ 1-4 की हार के साथ भुगतना पड़ा जो तोक्यो ओलंपिक की महिला हॉकी स्पर्धा के पूल ए में टीम की लगातार तीसरी हार है। पूरी खबर पढ़ें : Link 

तीरंदाजी : तरुणदीप राय दूसरे दौर में 

भारत के अनुभवी तीरंदाज तरुणदीप रॉय ने हवाओं से जूझते हुए बुधवार को यहां यूक्रेन के ओलेक्सी हनबिन के खिलाफ 6-4 से रोमांचक जीत दर्ज करके तोक्यो ओलंपिक खेलों में पुरुषों के व्यक्तिगत वर्ग के दूसरे दौर में जगह बनाई। पूरी खबर पढ़ें : Link 

रोइंग : 

लाइटवेट पुरुषों की डबल स्कल्स स्पर्धा में अरविंद लाल और अर्जुन सिंह सेमीफाइनल ए / बी में छठे स्थान पर रहे। छह टीमों के सेमीफाइनल में मौजूदा विश्व चैंपियन आयरलैंड ने जीत हासिल की जिन्होंने एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया जबकि इटली और बेल्जियम दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। भारतीय के पास अब पदक की कोई उम्मीद नहीं है, वे 7वें और 12वें स्थान के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। पूरी खबर पढ़ें : Link 

Content Writer

Sanjeev