Tokyo Olympic : पीवी सिंधु ने भारत को दिलाया दूसरा पदक, जानें पूरे रिजल्ट, Medal Tally

punjabkesari.in Sunday, Aug 01, 2021 - 10:25 PM (IST)

टोक्यो : टोक्यो ओलंपिक में भाग ले रहे भारतीय खिलाड़ियों का प्रतिस्पर्धा के दिन रविवार को प्रदर्शन इस तरह से रहा। 

बैडमिंटन

पी वी सिंधु ने महिला एकल के कांस्य पदक के प्लेऑफ मैच में ही बिंग जियाओ (चीन) को 21-13, 21-15 से हराकर महिला एकल स्पर्धा का कांस्य पदक जीता और ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी। 

हॉकी

भारतीय पुरुष टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

मुक्केबाजी

सतीश कुमार (91 किग्रा से अधिक) विश्व चैम्पियन बखोदिर जालोलोव (उज्बेकिस्तान) से 0-5 से हारकर क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गए।

गोल्फ

पुरुषों की व्यक्तिगत स्पर्धा में अनिर्बान लाहिड़ी संयुक्त 42वें और उदयन माने 56वें स्थान पर रहे। 

देखें पदक तालिका -

क्रम देश गोल्ड सिल्वर ब्रॉन्ज कुल
1 चीन 24 14 13 51
2 अमेरिका 20 23 16 59
3 जापान 17 5 9 31
4 ऑस्ट्रेलिया 14 3 14 31
5 रूस ओलंपिक समिति 12 19 13 44
6 ब्रिटेन 10 10 12 32
7 फ्रांस 5 10 6 21
8 दक्षिण कोरिया 5 4 8 17
9 इटली 4 8 15 27
10 नीदरलैंड 4 7 6 17
59   भारत 0 1 1 2

पदक तालिका शाम 6 बजे तक

 

Content Writer

Raj chaurasiya