टोक्यो ओलंपिक : दूसरे दिन का शेड्यूल आया सामने, इतने बजे होगा मीराबाई चानू का मुकाबला

punjabkesari.in Friday, Jul 23, 2021 - 10:59 PM (IST)

टोक्यो : टोक्यो में ओलंपिक खेलों के दूसरे दिन (24 जुलाई) शनिवार को भारतीय (खिलाड़ियों और टीम) कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा। (भारतीय समयानुसार)

तीरंदाजी : सुबह 6:00 बजे - मिश्रित टीम अंतिम 8 मुकाबले में दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव बनाम चिया-एन लिन और चिह-चुन तांग (चीनी ताइपे) दोपहर 12:55 बजे - कांस्य पदक मैच दोपहर 13:15 बजे - स्वर्ण पदक मैच

बैडमिंटन: सुबह 8:50 बजे - पुरुष युगल ग्रुप ए मैच में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी /  चिराग शेट्टी बनाम यांग ली / ची-लिन वांग (चीनी ताइपे) सुबह 9:30 बजे - पुरुष एकल ग्रुप डी मैच में बी साई प्रणीत बनाम मिशा जिल्बरमैन (इजराइल) 

मुक्केबाजी: 69 किग्रा के अंतिम 32 मुकाबले में  विकास कृष्णन बनाम सेवोनरेट्स क्विंकी मेनसाह ओकाजावा (जापान) 

हॉकी: सुबह 6:30 बजे - पुरुषों के पूल ए मैच में भारत बनाम न्यूजीलैंड सुबह 5:15 बजे- महिला पूल ए मैच में भारत बनाम नीदरलैंड

जूडो: सुबह 7:30 बजे के शुरू दिन का 10वां मुकाबला: महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग के अंतिम 32 मुकाबले में सुशीला देवी लिकमबम बनाम इवा सेरनोविस्की (हंगरी)  

रोइंग: सुबह: 7:30 बजे- पुरुषों की लाइटवेट डबल स्कल्स के दूसरी हीट में अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह 

निशानेबाजी: सुबह 05:00 बजे : महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन में अपूर्वी चंदेला और इलावेनिल वालारिवन सुबह 07:15 बजे: महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल फाइनल सुबह 09:30 बजे: पुरुषों के 10 मीटर एयर राइफल क्वालिफिकेशन में अभिषेक वर्मा और सौरभ चौधरी। दोपहर 12 बजे : पुरुषों का 10 मीटर एयर राइफल  फाइनल 

टेबल टेनिस: सुबह 8:30 बजे: मिश्रित युगल प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में अचंता शरत कमल और मनिका बत्रा बनाम यूं जू लिन और चिंग चेंग (चीनी ताइपे) दोपहर 12:15 बजे : महिला एकल के पहले दौर में मनिका बत्रा बनाम टिन-टिन हो (ग्रेट ब्रिटेन) दोपहर 01:00 बजे : महिला एकल के पहले दौर में सुतीर्थ मुखर्जी बनाम लिंडा बर्गस्ट्रोम (स्वीडन)

टेनिस: सुबह 7:30 बजे से शुरू दिन का दूसरा मुकाबला: पुरुष एकल के पहले दौर के मैच में सुमित नागल बनाम डेनिस इस्तोमिन (उज्बेकिस्तान)

भारोत्तोलन: सुबह: 10:20 बजे: महिलाओं के 49 किग्रा वर्ग में मीराबाई चानू 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News