टोक्यो तैराकी और गोताखोरी सेंटर का अनावरण

punjabkesari.in Saturday, Oct 24, 2020 - 07:58 PM (IST)

टोक्यो : जापान में ओलंपिक तैराकी एवं गोताखोरी प्रतियोगिताओं के आयोजन स्थल टोक्यो तैराकी एवं गोताखोरी सेंटर का शनिवार को यहां अनावरण हुआ। इस सेंटर के निर्माण में आठ महीने का समय लगा है और इसमें इसकी दर्शक क्षमता 13,000 दर्शकों की है। टोक्यो तैराकी सेंटर के अनवारण के दौरान भव्य समारोह का आयोजन हुआ और इस अवसर पर टोक्यो की गर्वनर यूरिको कोइके, ओलंपिक मंत्री सेइको हाशिमोतो और जापानी ओलंपिक समिति के अध्यक्ष यासुहिरो यामाशिता मौजूद रहे।

टोक्यो तैराकी सेंटर आठ नये निर्मित स्थायी केंद्रों में से एक है और इसका अनावरण इन आठ नए निर्मित खेल स्थलों के आखिरी में हुआ है। यह सिटी सेंटर से करीब सात किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस केंद्र का निर्माण फरवरी में पूरा हो गया था और मार्च में इसका अनावरण होने वाला था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इस कार्य में देरी हो गई। टोक्यो की गर्वनर कोइके ने कहा कि शहर में अगले वर्ष अधिक संख्या में खिलाड़यिों और दर्शकों के आने की उम्मीद है क्योंकि जापान में कोविड-19 की स्थिति स्थिर है।

Raj chaurasiya