आज एमएस क्लासिक की बारी थी : विराट कोहली

punjabkesari.in Tuesday, Jan 15, 2019 - 06:29 PM (IST)

जालन्धर : एडिलेड में दूसरा वनडे जीतने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की जमकर प्रशंसा की। कोहली ने साफ कहा- आज रात हमें एमएस की क्लासिक पारी देखने को मिली। कोहली बोले-  यह चुनौतीपूर्ण दिन था। आपने देखा होगा कि धोनी भी अंत में थक गए थे। आपको मैच के बीच के दिनों में आराम की जरूरत होती है। टीम में धोनी को लेकर कोई संदेह नहीं है। आज धोनी का दिन था। केवल वही जानते हैं कि उनके दिमाग में क्या चल रहा है। गेम को लेकर उनका कैलकुलेशन बहुत अच्छा रहता है। धोनी ने हमेशा की तरह अपना खेल दिखाया। हमने एक-दूसरे को काफी सपोर्ट किया। आज की रात हमारे लिए खास रही।

विराट बोले- पहली पारी जब खत्म होने जा रही थी तब हम कोशिश में लगे हुए थे कि किसी तरह ज्यादा रन न दिया जाए। जब हमें मैक्सवेल और शॉन मार्श का लगातार दो गेदों पर विकेट मिला तो हम समझ गए कि हमने ऑस्ट्रेलिया को बड़ा स्कोर बनाने से रोक लिया है। हम उम्मीद कर रहे थे कि ऑस्ट्रेलिया 330 रन तक जाएगा लेकिन हमने उन्हें 298 रन पर रोक दिया। भुवी ने शानदार गेंदबाजी की और वह हमें गेम में वापस ले आया।

Jasmeet