अमीर टेनिस प्लेयर 2021 : पांच टूर्नामैंट खेलकर ही सबसे ज्यादा कमाई कर रहे रोजर फेडरर

punjabkesari.in Tuesday, Jan 25, 2022 - 03:37 PM (IST)

खेल डैस्क : स्विस टेनिस स्टार रोजर फेडरर अभी भी विश्व टेनिस के मास्टर हैं। फेडरर ने 2021 में सिर्फ 5 टूर्नामेंट खेले, फिर भी वह टेनिस के खेल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारों में शामिल हैं। फेडरर ने 2021 में 62.4 मिलियन पाउंड यानी लगभग 628 करोड़ कमाए। वह घुटने की चोट से परेशान है बावजूद उनकी कमाई कम नहीं हुई। वहीं, चार बार की ग्रैंड स्लैम चैम्पियन नाओमी ओसाका 2021 में 41 मिलियन पाउंड के साथ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टेनिस खिलाडिय़ों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं, इसके बाद सेरेना विलियम्स का नाम है। देखें लिस्ट-

टॉप-10 कमाई करने वाले टेनिस खिलाड़ी
62.4 रोजर फेडरर 
41 नाओमी ओसाका 
26.4 सेरेना विलियम्स
24.8 नोवाक जोकोविच
19.8 केई निशिकोरी 
19.7 राफेल नडाल 
10.9 डेनियल मेदवेदेव 
8.1 डोमिनिक थिएम 
5.6 स्टेफानोस त्सिटिपास 
4.1 अलेक्जेंडर ज्वेरेव 
(राशि मिलियन पाऊंड में)

Content Writer

Jasmeet