ये हैं IPL 2019 के 5 सबसे महंगे खिलाड़ी, 20 साल के आॅलराउंडर की कीमत कर देगी हैरान

punjabkesari.in Tuesday, Dec 18, 2018 - 08:08 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क(राहुल): इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 12वें सत्र के लिए खिलाड़ियों पर नीलामी के दाैरान खूब पैसों की बारिश हुई। इस दाैरान फ्रेंचाईजियों ने कुछ युवा खिलाड़ियों पर भी पैसा बहाना जरूरी समझा। किंग्स इलेवन पंजाब ने एक 20 वर्षीय आॅलराउंडर पर इतना ज्यादा पैसा लगा दिया कि उसकी कीमत जान आप भी हैरान रह जाएंगे। आइए जानें उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जो आईपीएल 2019 के लिए सबसे महंगे बिके-

1. जयदेव उनादकट
अगर किसी ने सबको चाैकाया तो वो भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ही हैं। उन्हें राजस्थान राॅयल्स ने 8 करोड़ 40 लाख की भारी कीमत चुकाकर अपनी टीम में शामिल किया। 27 वर्षीय उनादकट का बेस प्राइस 1.50 करोड़ था। उनादकट को पिछले सीजन में राजस्थान ने ही 11.50 करोड़ में खरीदा था। वह उस समय सबसे महंगे भारतीय गेंदबाज रहे थे, लेकिन 15 मैचों में सिर्फ 11 विकेट लेकर उनादकट ने सबको निराश किया जिसके कारण राजस्थान ने नीलामी से पहले उन्हें रिलीज कर दिया था।

2. वरूण चक्रवती
यह वो खिलाड़ी है जिसका नाम बहुत कम लोग जानते हैं। 27 वर्षीय मिस्ट्री स्पिनर वरूण का बेस प्राइस 20 लाख था लेकिन जब उनकी बोली लगी तो कीमत 42 गुना ज्यादा गई। इस अनजान खिलाड़ी को किंग्स इलेवन पंजाब ने 8 करोड़ 40 लाख में खरीदा आैर सबको हैरान कर दिया। वरूण ने घरेलू क्रिकेट में अपनी अच्छी पहचान बनाई है। उन्होंने तमिलनाडु प्रीमियर लीग में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने 9 मैचों में 22 विकेट लिए। इसके साथ ही वरूणविजय हजारे ट्राफी में 4.7 के इकोनॉमी रेट से 9 विकेट के साथ दूसरे सबसे कामयाब बॉलर रहे हैं। वरूण को खरीदने के लिए कोलकाता ने भी अंत तक दिलचस्पी दिखाई।

3. सैम कुरेन
पंजाब ने इस धुआंधार आॅलराउंडर पर जो कीमत लगाई उसे देख सब हैरान रह गए। इंग्लैंड के 20 वर्षीय इस खिलाड़ी का बेस प्राइस 2 करोड़ था आैर पंजाब ने 7 करोड़ 20 लाख खर्च कर अपनी टीम में शामिल कर लिया। कुरेन पर पैसा बहाना भी लाजमी था क्योंकि उन्होंने टेस्ट में टी20 क्रिकेट की तरह परफाॅर्मेस कर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। कुरेन का यह पहला सीजन होगा। रोचक बात यह है कि कुरेन ने अभी तक कोई अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच भी नहीं खेला है। ऐसे में पंजाब ने उनपर बड़ा दाव लगाया है।
 

4. कोलिन इंग्राम
साउथ अफ्रीका के 33 वर्षीय बल्लेबाज कोलिन इंग्राम इस सीजन के चाैथे सबसे महंगे बल्लेबाज रहे। कोलिन को दिल्ली कैपिटल्स ने 6 करोड़ 40 लाख की कीमत में खरीदा है। इनका बेस प्राइस 2 करोड़ था। कोलिन को खरीदने के लिए दिल्ली आैर सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जंग दिखी। दिल्ली उन्हें खरीदने में मन शुरू से ही बना बैठा था लेकिन हैदाराबाद भी पीछे नहीं रहा, हालांकि अंत में दिल्ली ही उनपर बड़ा दांव खेल सका। 

5. कार्लोस ब्रैथवेट
विंडीज के आॅलराउंडर कार्लोस ब्रैथवेट 5वें सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उन्हें कोलकाता नाईट राइडर्स ने 5 करोड़ की कीमत चुकाकर अपनी टीम में शामिल किया। ब्रैथवेट को खरीदने के लिए किंग्स इलेवन पंजाब ने भी दिलचस्पी दिखाई थी। इनका बेस प्राइस 75 लाख था। ब्रैथवेट को पिछले सीजन में हैदराबाद ने 2 करोड़ में खरीदा था लेकिन यह ना कुछ गेंद से कमाल कर पाए थे आैर ना ही बल्ले से। ऐसे में अब देखने वाली बात रहेगी कि क्या कोलकाता को ब्रैथवेट का फायदा मिलेगा या नहीं। ब्रैथवेट ने 2016-17 का सीजन दिल्ली के लिए खेला था।

ये खिलाड़ी भी बिके हैं 5 करोड़ में-
अक्षर पटेल- दिल्ली
मोहित शर्मा-चेन्नई
शिवम दुबे- बैंगलोर

Rahul