भारत की ओर से इस गेंदबाज ने फैंकी है सबसे तेज गेंद

punjabkesari.in Wednesday, Nov 25, 2020 - 01:38 PM (IST)

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम में कई ऐसे गेंदबाज हुए हैं जिन्होंने अपनी गति के साथ दुनिया भर के बल्लेबाजों को परेशान कर रखा। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहा है उस भारतीय गेंदबाज के बारे में जिन्होंने भारत की ओर से सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। देखें क्रमवार गेंदबाज-

ज्वागल श्रीनाथ : 154.5 किमी. प्रति घंटा (96 मील)


भारतीय टीम के लिए वनडे में 315 तो टेस्ट में 236 विकेट चटकाने वाले तेज गेंदबाज ज्वागल श्रीनाथ ने 1999 क्रिकेट वल्र्ड कप के दौरान 154.5 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। उनसे आगे सिर्फ शोएब अख्तर थे।

ईशांत शर्मा : 152.6 किमी. प्रति घंटा (94.8 मील)


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एमसीजी के मैदान पर ईशान ने फरवरी 2008 में 152.6 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। यह भारत की ओर से दूसरी सबसे तेज गेंद है।

वरुण एरोन : 152 किमी. प्रति घंटा (94.5 मील)


मजबूत कंधे वाले वरुण एरोन भारतीय टीम के लिए ज्यादा मैच नहीं खेले हैं लेकिन वह अपनी स्पीड के कारण जाने गए। वरुण ने 152 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी की है।

उमेश यादव : 152 किमी. प्रति घंटा (94.5 मील)


भारतीय टेस्ट टीम में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे उमेश यादव भी 152 किमी. प्रति घंटा (94.5 मील) की रफ्तार से गेंदबाजी कर चुके हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2012 में ब्रिसबेन के मैदान पर यह कारनामा किया था।

आशीष नेहरा : 149.7 किमी. प्रति घंटा (93 मील)


2003 विश्व कप के दौरान इंगलैंड के खिलाफ आशीष नेहरा ने 149.7 किमी. प्रति घंटा (93 मील) की रफ्तार से गेंद फेंकी। यह मैच साऊथ अफ्रीका के खिलाफ डरबन के मैदान पर खेला गया था।

Jasmeet