MS Dhoni ने स्वतंत्रता दिवस पर रांची फार्म हाउस पर फहराया विशाल तिरंगा

punjabkesari.in Tuesday, Aug 15, 2023 - 05:45 PM (IST)

खेल डैस्क : पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने 77वें स्वतंत्रता दिवस (Happy Independence Day) पर अपने रांची फार्महाउस (Ranchi Farm House) पर विशाल राष्ट्रीय ध्वज फहराया। हवा में लहराते तिरंगे की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। सुबोध सिंह कुशवाह नाम के एक इंस्टाग्राम अकाऊंड से वीडियो क्लिप पोस्ट हुई है जिसमें धोनी के फार्महाउस के ऊपर राष्ट्रीय ध्वज लहराता दिख रहा है। झंडे के आकार इतना प्रभावशाली है कि यह कई किलोमीटर दूर से ही दिखता है।

 

View this post on Instagram

A post shared by subodh singh Kushwaha (@kushmahi7)

बता दें कि झारखंड राज्य से आने वाले धोनी ने मेन इन ब्लू को तीन आईसीसी ट्रॉफियां दिलाईं हैं। वह भारतीय प्रादेशिक सेना की पैराशूट रेजिमेंट में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक प्राप्त है। क्रिकेट के डाले योगदान के लिए वह मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार भी हासिल कर चुके हैं। इसके अलावा पद्म भूषण से भी अलंकृत किए जा चुके हैं।

View this post on Instagram

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781)

 

15 अगस्त वैसे भी धोनी के क्रिकेट जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसी दिन 2020 में उन्होंने क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी। उन्होंने संन्यास की घोषणा करते हुए एक वीडियो साझा किया, जिसके कैप्शन में लिखा- आपके प्यार और समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। 1929 बजे से मुझे रिटायर समझो।
 

Content Writer

Jasmeet