त्रिपुरा की अंडर-19 महिला क्रिकेटर अयंती घर में मृत मिली

punjabkesari.in Wednesday, Jun 17, 2020 - 04:36 PM (IST)

कोलकाता : त्रिपुरा की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी अयंती रियांग अपने घर पर मृत मिली। दैनिक समाचार पत्र ‘सयंदन’ के अनुसार 16 साल की यह क्रिकेटर मंगलवार रात अपने घर की छत से फांसी पर लटकी मिली। मौत के कारण को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है।

चार भाई-बहनों में सबसे छोटी अयंती पिछले एक साल से त्रिपुरा की अंडर-19 महिला टीम की सदस्य थी और वह राज्य की ओर से अंडर-23 आयु वर्ग के टी-20 टूर्नामेंट में भी खेली थी। वह रियांग जनजाति से ताल्लुक रखती हैं और राजधानी अगरतला से लगभग 90 किमी उदयपुर के तेनानी गांव की रहने वाली हैं। त्रिपुरा क्रिकेट संघ के सचिव तिमिर चंदा ने अयंती के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि राज्य ने एक प्रतिभावान खिलाड़ी खो दी।

Jasmeet