एडल्ट इंडस्ट्री में जाने के कारण लेट हुआ चाइना का हॉल ऑफ फेम सम्मान : ट्रिपल एच

punjabkesari.in Thursday, Apr 04, 2019 - 09:51 PM (IST)

जालन्धर : पूर्व रैसलर चाइना को उनके मरने के बाद हॉल ऑफ फेम में शामिल करने पर पहली बार डब्लयू.डब्लयू.ई. के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर ट्रिपल एच ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। ट्रिपल ने कहा कि चाइना जिस समय रैसलिंग इंडस्ट्री छोड़कर गई वह सही नहीं था। इसके अलावा उन्होंने जब एडल्ट इंडस्ट्री ज्वाइंन कर ली तो मामला और बिगड़ गया। अब चाइना को इसलिए हॉल ऑफ फेम में चुना गया है क्योंकि सही समय अब आया है।

चाइना ने रैसलिंग बहुत कुछ दिया है। वह उस जमाने में सुपरस्टार थी जब ज्यादातर लड़कियां इस प्रोफेशन में आने का सोचती नहीं थी।  उनके बारे में पहले इसलिए नहीं सोचा गया क्योंकि पहले बहुत सारी निगेटिव बातें घूम रही थी। अब माहौल ठीक है। उनको उनका बनता सम्मान मिलना चाहिए था। जो अब मिलेगा।

बता दें कि ट्रिपल एच जब डब्लयू.डब्लयू.ई. में अपने करियर पर शिखर पर थे तब उनकी चाइना के साथ खूब नजदीकियां हुआ करती थीं। दोनों एक साथ कई मैच खेलते थे। लेकिन दोनों के रिश्ते में दरार तब आ गई जब ट्रिपल एच ने चाइना को छोड़कर स्टैफनी मैकमेहन को डेट करना शुरू कर दिया। बताया जाता है कि रिश्ते में आई खटास के बाद चाइना ने अचानक रैसङ्क्षलग छोड़ दी थी। इस दौरान ट्रिपल एच पर भी कई तरह के सवाल खड़े हुए थे।

उसके बाद से यही अंदाजा लगाया जा रहा था कि ट्रिपल जान-बूझकर चाइना का नाम हॉल ऑफ फेल के लिए प्रस्तावित नहीं कर रहे हैं। लेकिन अब रैसलिंग फैंस द्वारा मुहिम चलाने पर उन्हें यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

Jasmeet