दिल्ली कैपिटल्स के लिए खड़ी हुई मुसीबत, पृथ्वी शॉ यो-यो टेस्ट में फेल

punjabkesari.in Wednesday, Mar 16, 2022 - 07:20 PM (IST)

खेल डैस्क : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया में एंट्री के लिए सभी खिलाडिय़ों के लिए यो-यो टेस्ट अनिवार्य किया है। इसी कारण टीम से बाहर हुए क्रिकेटर अपनी फिटनेस बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी में बना रहे हैं। यही पर आगामी आईपीएल के लिए कई भारतीय खिलाड़ी टेस्ट भी दे रहे हैं। खबर है कि आईपीएल में दिल्ली कैपिटलस के लिए खेलने वाले पृथ्वी शॉ अपनी फ्रेंचाइजी प्रबंधन को झटका देने के लिए तैयारी कर चुके हैं। पृथ्वी यो-यो टेस्ट में फेल हो गए हैं।

Delhi Capitals, Prithvi Shaw, Yo Yo test, Prithvi Shaw fails in Yo Yo test, IPL 2022, दिल्ली कैपिटल्स, पृथ्वी शॉ, यो यो टेस्ट, cricket news in hindi, sports news

यो-यो क्वालीफिकेशन का वर्तमान आंकड़ा 16.5 है जबकि पता चला है कि सलामी बल्लेबाज पृथ्वी इसमें 15 का स्कोर ही निकाल पाए थे। पृथ्वी शॉ अभी केंद्रीय अनुबंधित खिलाडिय़ों में शामिल नहीं हैं लेकिन वह अपनी फिटनेस के बारे में जानकारी देने के लिए एनसीए में थे। सूत्रों ने कहा कि यह केवल फिटनेस का आकलन है। इससे पृथ्वी को आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलने से नहीं रोका जा सकता है।

Delhi Capitals, Prithvi Shaw, Yo Yo test, Prithvi Shaw fails in Yo Yo test, IPL 2022, दिल्ली कैपिटल्स, पृथ्वी शॉ, यो यो टेस्ट, cricket news in hindi, sports news

शॉ की अगर बात करें तो उन्होंने आईपीएल में 53 मैच खेले हैं जिसमें 24 की औसत से 1305 रन बनाए हैं। पृथ्वी की खासियत उनकी स्ट्राइक रेट है जोकि 146 के आसपास है। वह 10 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। उनका बैस्ट 99 रन है। पृथ्वी ने 2018 आईपीएल के 9 मैचों में 245, 2019 आईपीएल के 16 मैचों में 353, 2020 आईपीएल के 13 मैचों में 228 तो 2021 आईपीएल के 15 मैचों में 479 रन बनाए हैं।

 

PunjabKesari

हार्दिक पंड्या ने पास किया यो-यो टेस्ट, आईपीएल खेलने को हुए तैयार

Cricket

 

क्रिकेट फैंस ने जमकर ली क्लास
लिस्ट ए करियर में भले ही पृथ्वी शॉ के नाम पर दोहरा शतक दर्ज है लेकिन अपनी हरकतों के कारण वह अक्सर क्रिकेट फैंस के निशाने पर रहे हैं। पृथ्वी शॉ के जैसे ही यो यो टेस्ट में फेल होने की खबर बाहर आई फैंस ने उन्हें खूब ट्रोल किया। 

 

PunjabKesari

युजवेंद्र चहल बने राजस्थान रॉयल्स के कप्तान, टीम का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक

Sports

 

 

PunjabKesari

सुरेश रैना आईपीएल में करेंगे वापसी, भारत के इस दिग्गज खिलाड़ी के साथ आएंगे नजर

Sports

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News