WWE महिला स्टार को किडनैप करने की कोशिश, रात को घर में घुसा ‘सिरफिरा आशिक’

punjabkesari.in Tuesday, Aug 18, 2020 - 04:26 PM (IST)

नई दिल्ली : डब्लयूडब्लयूई महिला स्टार सोन्या डेविल को किडनैप करने के लिए बीते दिनों एक प्रशंसक रात को उनके घर में घुस गया। हालांकि प्रशंसक अपनी कोशिश में नाकाम रहा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया। जांच दौरान पता चला कि उक्त किडनैपर करीब 8 महीने से किडनैपिंग की प्लानिंग कर रहा था। वह सोन्या डेविल को बहुत पसंद करता है। कैलिफोर्निया पुलिस के मुताबिक लुट्स फ्ला का नागरिक यह शख्स आधी रात को सोन्या के घर में घुसा। हालांकि वह जैसे ही ग्लास स्लाइड करके अंदर घुसा अलार्म बज गया। आवाज आने पर लोगों ने उसे पकड़ लिया।

हालांकि कैलिफोर्निया पुलिस ने अभी उक्त शख्स का नाम नहीं बताया है। लेकिन बताया जा रहा है कि उक्त आरोपी मानसिक रोगी लगता है। वह सोन्या डेविल के प्यार में पागल था। सोन्या मिक्सड मार्शल आटर््स की भी प्लेयर रही हैं। वह तीन मुकाबलों में दो जीत चुकी है जबकि एक में उसे हार का सामना करना पड़ा था।  

बता दें कि डब्लयूडब्लयूई के इतिहास में सोन्या डेविल अपनी समलैंगिकता का खुलकर ऐलान करने वाली पहली महिला रैसलर है। वह अभी टोटल डिवा शो में काम कर रही हैं। वह अपनी पार्टनर मैंडी रोज के साथ नजदीकियोंं के लिए जानी जाती हैं।

Jasmeet