त्वेसा, दीक्षा और शर्मा स्कैंडिनेवियन गोल्फ में कट से चूके

punjabkesari.in Saturday, Jun 11, 2022 - 11:05 PM (IST)

गोथेनबर्ग (स्वीडन) : भारत के तीनों गोल्फर यहां वोल्वो कार स्कैंडिनेवियन मिश्रित गोल्फ स्पर्धा में कट में प्रवेश करने से चूक गए। महिला गोल्फर दीक्षा डागर और त्वेसा मलिक और पुरूष गोल्फर शुभंकर शर्मा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। पहले दौर के बाद शर्मा संयुक्त 115वें स्थान पर थे। दीक्षा और त्वेसा ने भी खराब स्कोर किए। कट में 69 खिलाडिय़ों ने प्रवेश किया। आस्ट्रेलिया के जेसन स्क्रिवेनेर शीर्ष पर रहे।

Content Writer

Jasmeet