ट्विटर ने हटाया धोनी के अकाउंट से ब्लू टिक, लंबे समय से नहीं किया था ट्वीट

punjabkesari.in Friday, Aug 06, 2021 - 05:07 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ब्लू टिक हटा दिया है। ट्विटर ने इसके पीछे कारण बताते हुए कहा कि धोनी का अकाउंट पिछले काफी समय से इस्तेमाल नहीं किया गया है। यही वजह ही कि उनके अकाउंट से वेरीफिकेशन वाला ब्लू टिक हटा दिया गया है। धोनी के ट्विटर पर 8.2 मिलियन फॉलोवर हैं।

भारतीय टीम के कप्तान धोनी सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते। धोनी ने आखिरी बार 8 जनवरी 2021 को आखिरी बार ट्वीट किया था। इंग्लैंड में हुए विश्व कप के बाद से ही धोनी ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। धोनी ना ट्विटर पर ना तो अधिक ट्वीट करते हैं और ना कोई फोटो शेयर करते हैं।  

धोनी ने पिछले साल 15 अगस्त को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। उन्होंने अपने संन्यास की घोषणा भी इंस्टाग्राम पर दी थी। ऐसा पहली बार नहीं हुआ कि ट्विटर ने किसी भारतीय हस्ती के ट्विटर हैंडल के साथ छेड़छाड़ की है। इससे पहले ट्विटर ने भारत के राजनेताओं के ट्विटर हैंडल से भी ब्लू टिक हटा चुका है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News