IND vs SA : कोहली और गायकवाड़ ने अपने नाम की खास उपलब्धि, 24 साल बाद बना ये रिकॉर्ड

punjabkesari.in Wednesday, Dec 03, 2025 - 06:52 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : साउथ अफ्रीका के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ और विराट कोहली के शतकों की मदद ने भारत ने महमान टीम को 359 रन का मजबूत लक्ष्य दिया। लेकिन इसी के साथ ही इन दो प्लेयर्स ने एक बड़ा और खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। रुतुराज और कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक ही वनडे इनिंग में भारत के लिए शतक लगाने वाले दो खिलाड़ी बन गए हैं और यह रिकॉर्ड 24 साल बाद बना है। यह रिकॉर्ड इसलिए भी खास है क्योंकि भारतीय इतिहास में सिर्फ तीन बार ऐसा हुआ है और पिछली बार सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर ने 2001 में ऐसा किया था। 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक ही ODI इनिंग में भारत के लिए दो खिलाड़ियों ने शतक बनाए

रवि शास्त्री और संजय मांजरेकर, 1991
सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर, 2001
रुतुराज गायकवाड़ और विराट कोहली, 2025* 

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा वनडे 

विराट कोहली के लगातार दूसरे शतक और रुतुराज गायकवाड़ के करियर के पहले शतक से भारत ने बुधवार को यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में पांच विकेट पर 358 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। कोहली (102 रन, 93 गेंद, सात चौके, दो छक्के) और गायकवाड़ (105 रन, 83 गेंद, 12 चौके, दो छक्के) ने शतक जड़ने के अलावा तीसरे विकेट के लिए 195 रन की सझेदारी भी की जो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में इस विकेट की भारत की सबसे बड़ी साझेदारी है। कप्तान लोकेश राहुल ने भी अंतिम ओवरों में 43 गेंद में छह चौकों और दो छक्कों से नाबाद 66 रन की उम्दा पारी खेली।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News